Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 02 Oct: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम और उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव; इन राज्यों पर मंडरा रहा बारिश का खतरा

Kal Ka Mausam 02 Oct: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम और उत्तर भारत में  वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव; इन राज्यों पर मंडरा रहा बारिश का खतरा

02 October Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार का मौसम अपडेट जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, देश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर जारी है। IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पास बना कम दबाव का क्षेत्र कई राज्यों में भयंकर तबाही मचा रहा है। इसके अलावा उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी पूरी तरह एक्टिव है। मानसून की विदाई के बावजूद कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। तो चलिए जानते है कल 02 अक्टूबर को मौसम कैसा रहेगा।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग में देश के लगभग 22 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान,  झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम जैसे राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी। इन राज्यों में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी और हवा भी चलेगी। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का कहर देखने को मिलेगा। इसी के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। 

Also read: 174 यात्रियों की जान बचाई...अब मिलेगा गुजरात गरिमा सम्मान, पायलट स्मित मच्छर को लेकर CM भूपेन्द्र पटेल का बड़ा ऐलान

दिल्ली में कल का मौसम

IMD ने दिल्ली के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी संभव है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर UN की चिंता से भड़का भारत, कहा- आंतरिक मामलों में दखल न दे OHCHR

India Lahesh Out On UN: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के मामले पर भारत और संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से सामूहिक हिरासत की खबरों पर चिंता जताए जाने के बाद भारत ने इस टिप्पणी को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा कि OHCHR की चिंताएं बेबुनियाद

हाईवे से लेकर पोर्ट प्रोजेक्ट्स तक...तमिलनाडु को PM मोदी का बड़ा तोहफा, 4,900 करोड़ की लागत से तैयार चेन्नई मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर का किया उद्घाटन

PM Modi Tamil Nadu visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार को तमिलनाडु दौरे पर है। जहां उन्होंने लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद, PM मोदी ने पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक और वापस चेन्नई मेट्रो की यात्रा भी की। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद थे।

पासपोर्ट को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर क्यों रख रहे हैं लोग? जानें क्या है इसकी वजह और कितना सुरक्षित है यह तरीका

आजकल सोशल मीडिया पर पासपोर्ट को एल्युमिनियम फॉयल यानी किचन में इस्तेमाल होने वाली चांदी जैसी पन्नी में लपेटकर रखने का ट्रेंड तेजी से चर्चा में है। कई यात्री फ्लाइट में सफर करने से पहले अपने पासपोर्ट को फॉयल में लपेट रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast