Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: धामी सरकार ने सड़क और पुलिस परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 21 करोड़ की राशि मंजूर

Uttarakhand News: धामी सरकार ने सड़क और पुलिस परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 21 करोड़ की राशि मंजूर

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र नैनीताल के शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग के किमी० 04 से तितोली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.20 करोड़ की राशि को मंजूरी दी है। इसके अलावा जनपद बागेश्वर के विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर में देवलधार-माईथान लेटी-गिरेछीना मोटर मार्ग के अवशेष (किमी 07 से किमी 11.500 तक) मोटर मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 1.67 करोड़ तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत मोटना से झिवाली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Also read: Uttarakhand News: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9,93,886 पेंशनरों को दी बड़ी सौगात, दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के अन्तर्गत आर०आर०बी० प्रथम बैलपड़ाव रामनगर (नैनीताल) वाहिनी परिसर में प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु टिनशैड का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 77.32 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 46.39 लाख, जनपद अल्मोडा के अन्तर्गत पुलिस लाईन अल्मोडा में टाईप-द्वितीय के 16 एवं टाईप-तृतीय के 06 आवासों के निर्माण हेतु ₹ 8.67 करोड़ तथा पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, चम्पावत, धारचूला, खटीमा, रामनगर एवं श्रीनगर कार्यालयों में वी०सी० कक्षों के निर्माण हेतु  ₹ 3.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने नियमित DGP की नियुक्ति का दिया आदेश, मुख्य सचिव से हलफनामा दाखिल करने को कहा

Punjab-Haryana HC: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार एक नियमित पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त करने का निर्देश दिया है और मुख्य सचिव को 13 अक्टूबर, 2026 को अगली सुनवाई की तारीख तक अनुपालन हलफनामा दाखिल करने को कहा है।

Uttarakhand News: 'उनका संघर्ष अविस्मरणीय...', रामपुर तिराहा कांड की बरसी से पहले CM धामी ने शहीदों को किया नमन

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलन के अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुजफ्फरनगर कांड (रामपुर तिराहा) की बरसी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में राज्य आंदोलनकारियों और अमर शहीदों का योगदान अविस्मरणीय है। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को प्रदेशवासी सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते रहेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast