Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: कहीं हीटवेव तो कहीं बरसेंगे बादल, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में लू और बारिश का अलर्ट; जानें आपके शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: कहीं हीटवेव तो कहीं बरसेंगे बादल, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में लू और बारिश का अलर्ट; जानें आपके शहर का हाल

IMD Heatwave-Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज देश के कई हिस्सों में मौसम दो ध्रुवों पर बंटा हुआ है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े इलाकों में लू का प्रकोप जारी है, जबकि पूर्वोत्तर भारत और कुछ दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में गर्मी का सितम बढ़ रहा है। तो वहीं, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 70 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में लू का प्रकोप

IMD ने आज और अगले कुछ दिनों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। मुख्य रूप से दिल्ली-NCR, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब जैसे राज्यों में लू चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42-44°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम 22-24°C के आसपास रहेगा। इस बीच गर्म रातें का असर भी देखने को मिल रहा है। 24-25 अप्रैल तक तापमान और बढ़ने की आशंका है।उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 23-25 अप्रैल और पूर्वी UP में 22-26 अप्रैल तक हीटवेव चलेगी। कई जगहों पर तापमान 40-44°C के पार जा सकता है।

बिहार में 22-23 अप्रैल कुछ इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड और गंगेय पश्चिम बंगाल में भी अलग-अलग दिनों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। 

Also read: Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतारें

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 2-3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, गंगेय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भी अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतारें

West Bengal-Tamil Nadu Assembly Election 2026: आज 23 अप्रैल 2026 गुरुवार को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों (16 जिलों में) और तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं।

गुजरात के वलसाड में दर्दनाक सड़क हादसा! 6 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल

Gujrat News: गुजरात के वलसाड जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां कपराडा के वीरक्षेत्र के पास एक पिकअप गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। जबकि कई लोग घायल हैं। इस वाहन में 28 लोग यात्रा कर रहे थे। वहीं, घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गईृ। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast