Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: झुलसाती गर्मी से अभी राहत नहीं! दिल्ली-हरियाणा समेत 6 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, अगले 72 घंटे भारी

Aaj Ka Mausam: झुलसाती गर्मी से अभी राहत नहीं! दिल्ली-हरियाणा समेत 6 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, अगले 72 घंटे भारी

IMD Heatwave Alert: भारत के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों (27 से 29 अप्रैल) तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद मई के पहले सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन को कुछ राहत मिल सकेगी।

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अलग-अलग इलाकों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे छह प्रमुख राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर यह 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दिल्ली-UP-हरियाणा में हीटवेव

दिल्ली में आज और अगले दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25-28 डिग्री के आसपास रहेगा। 28 अप्रैल से हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे गर्मी कुछ कम हो सकती है।

तो वहीं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में हीटवेव जारी रहेगी। कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है। रातें भी गर्म रहने की चेतावनी है। हरियाणा में भी गर्मी का प्रकोप बरकरार रहेगा। अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है।

Also read: ओडिशा के राजगंगपुर में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, काले धुएं से इलाके में दहशत

देशभर का मौसम अपडेट

1. उत्तर-पश्चिम भारत: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 28 अप्रैल तक हीटवेव बनी रहेगी। 28 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत में गरज-चमक के साथ बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है, जो गर्मी से राहत दिला सकती है।

2. मध्य भारत: मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी 26 से 28 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति रहेगी। यहां तापमान में 28 अप्रैल के बाद 3-5 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।

3. पूर्वी और दक्षिणी भारत: बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगेटिक पश्चिम बंगाल में कुछ इलाकों में गर्म और नम मौसम रहेगा। केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भी गर्मी और उमस का असर रहेगा। पूर्वोत्तर भारत में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

4. अन्य इलाके: दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों और पश्चिमी तट पर गर्म और नम हवाएं चलेंगी।

मई में राहत की उम्मीद

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 से 7 मई में हीटवेव की संभावना बहुत कम है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और विदर्भ जैसे इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा, लेकिन लू की तीव्रता घटेगी। इस दौरान रात का तापमान भी सामान्य हो जाएगा। यानी कुल मिलाकर मई का महीना पिछले दिनों की तुलना में थोड़ी राहत लेकर आएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ओडिशा के राजगंगपुर में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, काले धुएं से इलाके में दहशत

ओडिशा के राजगंगपुर में रविवार सुबह एक टायर बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में काले धुएं का घना गुबार छा गया।

Delhi Accident: तेज रफ्तार बनी काल! मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर बाइक हादसे में दो युवकों की मौत

Mukundpur Flyover Accident: राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने दो युवकों की जान ले ली। भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में तेज रफ्तार से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि मौके पर ही दोनों युवक की मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast