Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Accident: तेज रफ्तार बनी काल! मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर बाइक हादसे में दो युवकों की मौत

Delhi Accident: तेज रफ्तार बनी काल! मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर बाइक हादसे में दो युवकों की मौत

Mukundpur Flyover Accident: राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने दो युवकों की जान ले ली। भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में तेज रफ्तार से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि मौके पर ही दोनों युवक की मौत हो गई।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मुकुंदपुर फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। तभी अचानक बाइक बेकाबू हो गई और सीधे दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बाइक से उछलकर नीचे बह रहे नाले में गिर गया। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसकी भी जान नहीं बच सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही भलस्वा डेयरी पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे शवों की पहचान कर रहे हैं।

Also read: Aaj Ka Mausam: झुलसाती गर्मी से अभी राहत नहीं! दिल्ली-हरियाणा समेत 6 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, अगले 72 घंटे भारी

जांच में जुटी पुलिस

शुरुआती जांच में पुलिस ने तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया है। बाइक का संतुलन बिगड़ने और संभवतः ओवरस्पीडिंग के चलते यह दुर्घटना हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज और आसपास के गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gujarat News: झील में नहाने गए 4 मासूम बच्चों की डूबने से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

Rajkot Incident: गुजरात के राजकोट जिले के जसदन पंथक से एक बहुत ही चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। जसदन से 4 किलोमीटर दूर बखलावद गांव में एलन सागर झील में नहाने गए 4 मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। चारों बच्चों की चिताएं एक साथ जलाई गईं, जिससे पूरे पंथक में शोक की लहर दौड़ गई और काफी हंगामा हुआ।

Aaj Ka Mausam: झुलसाती गर्मी से अभी राहत नहीं! दिल्ली-हरियाणा समेत 6 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, अगले 72 घंटे भारी

IMD Heatwave Alert: भारत के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों (27 से 29 अप्रैल) तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद मई के पहले सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन को कुछ राहत मिल सकेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast