
Cold Wave And Fog In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में ठंड अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग ने 03फरवरी को घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे सुबह की विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है। IMD की मानें तो इस साल की फरवरी की शुरुआत 2022के बाद सबसे ठंडी रही है, जहां अधिकतम तापमान 24.6डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो पिछले साल की तुलना में कम है। IMD ने 8फरवरी तक का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें हल्की बारिश, ठंडी हवाएं और कोहरे की संभावना शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी मौसम का पैटर्न समान रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में मौसम की वर्तमान स्थिति
दिल्ली-NCR में 01फरवरी को हल्की बारिश हुई, जिसके बाद 02फरवरी की सुबह घने कोहरे ने शहर को ढक लिया। सफदरजंग में विजिबिलिटी 100मीटर तक गिर गई और तापमान 11डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। IMD ने ठंडी हवाओं, गरज-चमक और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जो खासतौर पर सुबह के समय यात्रा को प्रभावित कर सकता है। फरवरी की शुरुआत में औसत न्यूनतम तापमान 9.3डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो 2014के बाद सबसे कम है, लेकिन 2022के बाद इस साल की ठंड सबसे ज्यादा महसूस हो रही है। IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
IMD ने बताया कि 03फरवरी को सुबह घना कोहरा रहेगा, अधिकतम तापमान 21डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 11डिग्री सेल्सियस के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 4-5फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, सुबह हल्का कोहरा रहेगा। इस दौरान अधिकतम 18-20डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 11-12डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि 6-8फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंडी हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 25-26डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, न्यूनतम 14-15डिग्री सेल्सियस की संभावना है। लोकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
UP-हरियाणा में मौसम का हाल
IMD ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी दिल्ली जैसा ही मौसम पैटर्न देखने को मिल रहा है। जनवरी में इन राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। UP में 03 फरवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और कोहरे की भविष्यवाणी की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 9-11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि, 08 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। जबकि हरियाणा में घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। IMD के पूर्वानुमान में 4-8 फरवरी तक साफ मौसम, अधिकतम 23-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Leave a comment