Search KhabarFast

Press ESC to close

प्रेमिका ने उजाड़ दी मासूम परिवार की खुशियां, 2 पत्नियां और 18 बच्चे के पिता को उतारा मौत के घाट

प्रेमिका ने उजाड़ दी मासूम परिवार की खुशियां, 2 पत्नियां और 18 बच्चे के पिता को उतारा मौत के घाट

 Pratapgarh Murder Case:उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसमें पूर्व ग्राम प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना (50) की प्रेमिका ने ही उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल, मृतक दो पत्नियों के पति थे और उनके कुल 18 बच्चे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, यह धटना मांधाता कोतवाली क्षेत्र के सुमेरपुर (मिश्रपुर मुस्तका) गांव का है। मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना 18 मार्च की शाम से लापता थे। जिसके बाद परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 22 मार्च को पुलिस द्वारा की गई छानबीन में नहर किनारे एक बोरे में मुस्तका की लाश मिली। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि लोहे की रॉड या किसी ठोस चीज से मुस्तका के सिर पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हुई। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नहर में फेंका गया था। पुलिस ने सीडीआर, कॉल डिटेल्स के आधार पर मुख्य आरोपी सुमन गौतम (विवाहित महिला) को हिरासत में लिया। पूछताछ में सुमन ने कबूल किया कि मुन्ना से उसका लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुन्ना प्रेमिका से मिलने गए थे, जहां सुमन ने अपने भाई और कुछ साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। प्रेमिका ने मुन्ना को बुलाया और मौके पर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

पुलिस का बयान

मांधाता कोतवाली पुलिस ने बताया कि यह हत्या पूरी तरह प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध से जुड़ी है। मामले में हत्या, सबूत मिटाने और साजिश रचने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

Punjab News: फरीदकोट में महिला एएसआई की दरिंदगी, पोती को हाथ-पैर बांधकर गेट से बांधा, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट स्थानीय डोगर बस्ती इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से कई घंटों तक धूप में बांधकर रखा। यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें