Search KhabarFast

Press ESC to close

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर का केबिन धुआं-धुआं, बीच सफर में करानी पड़ी आपात लैंडिंग

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर का केबिन धुआं-धुआं, बीच सफर में करानी पड़ी आपात लैंडिंग

Keshav Prasad Maurya Helicopter Emergency Landing: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। उनके हेलिकॉप्टर में उड़ान के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते पायलट को तुरंत आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। लखनऊएयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

उड़ान भरते ही केबिन में भर गया धुआं

जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम मौर्य लखनऊ से कौशाम्बी जा रहे थे, जहां उन्हें कई कार्यक्रमों में शामिल होना था। हेलिकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी, कुछ ही मिनटों में उसके केबिन में धुआं भरने लगा। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को वापस लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया।

धुआं फैलने के कारण हेलिकॉप्टर के अंदर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि, पायलट ने स्थिति को संभालते हुए अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। हेलिकॉप्टर में डिप्टी सीएम समेत कुल पांच लोग सवार थे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

तकनीकी खराबी की जांच शुरू

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या हुई। लैंडिंग के बाद हेलिकॉप्टर की जांच शुरू कर दी है ताकि धुआं निकलने की असली वजह पता चल सके। बता दें, डिप्टी CM मौर्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और कुछ देर बाद दूसरे हेलिकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना होने की संभावना है, जहां उनके कई आधिकारिक कार्यक्रम तय थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें