Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा...दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की झुलसने से हुई दर्दनाक मौत

UP News: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा...दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की झुलसने से हुई दर्दनाक मौत

Yamuna Expressway Sleeper Bus Fire: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 9 यात्रियों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा जेवर थाना क्षेत्र में दयानतपुर गांव के पास हुई। जब यह हादसा हुआ, जब बस में करीब 35 लोग सवार थे। तो वहीं, घटना की सूचना मिलते ही फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।

Also read: IAS अस्मिता लाल की क्या है पहचान, कैसे मिला जिलाधिकारी पद? जानें इनकी दिलचस्प कहानी

कहां-कैसे हुआ ये हादसा?

बताया जा रहा है कि ये बस दिल्ली से उत्तर प्रदेश के महोबा  जा रही थी। यह हादसा बीती रात करीब 11 बजे के आसपास लगी। उस समय बस नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे जेवर कार्गो एयरपोर्ट के पास ही पहुंची थी। लेकिन जैसे ही बस में आग लगी, बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने जैसे-तैसे बस से बाहर निरलने में कामयाबी हासिल की। लेकिन इस दौरान कई लोग आग की चपेट में आ गए। जिस वजह से करीब 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हुए।

दूसरी तरफ, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल, जांच जारी है। जबकि घायलों को पास के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे पर CM योगी का बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया। साथ ही, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।  उन्होंने अधिकारियों को घायलों के इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए है। साथ ही, हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, ठेकेदार के बिल पास करने के बदले 2.93 लाख रुपये रिश्वत लेते एसडीओ और जेई गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिक्षा विभाग के जेई और एसडीओ को 2.93 लाख को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार  किया गया। बताया जा रहा है कि स्कूल की बिल्डिंग के बिल पास करवाने को लेकर में केदार से पैसे मांगे  जा रहे थे।

IAS अस्मिता लाल की क्या है पहचान, कैसे मिला जिलाधिकारी पद? जानें इनकी दिलचस्प कहानी

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की कलेक्टर काफी चर्चा में चल रही है और इन दिनों वह जनता के लिए काफी समर्पित भाव से काम कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना या बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का हो, जिलाधिकारी अस्मिता लाल छोटी-छोटी बातों पर ध्यान रख रही हैं और लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast