Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: अब इलाज होगा कैशलेस...शिक्षकों और आंगनवाड़ी परिवारों के लिए 5 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, CM योगी का ऐलान

UP News: अब इलाज होगा कैशलेस...शिक्षकों और आंगनवाड़ी परिवारों के लिए 5 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, CM योगी का ऐलान

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य सरकार से लेकर अन्य राजनीतिक दल जनता को साधने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इस बीच अपना वोट बैंक बढ़ाते हुए योगी सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक बड़ी योजना का ऐलान किया है। CM योगी की इस योजना के तहत शिक्षकों, पीआरडी जवानों, रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार, इन लोगों को अब प्रति परिवार सालाना पांच लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों का खर्च इस योजना के तहत कवर कर लिया जाएगा।

शिक्षकों और उनके परिवारों को मिलेगी 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा

CM योगी की इस योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग के तहत विश्वविद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों और स्ववित्तपोषित संस्थानों में कार्यरत 1.28 लाख से ज्यादा शिक्षकों और उनके परिवारों को लाभ मिलेगा। इन लोगों को सरकार की 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' से जोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत हर पात्र परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी। इस दौरान आपके इलाज, दवाइयों और डिस्चार्ज का सारा खर्चा सरकार उठाएगी। इस योजना में कैंसर, हृदय रोग, किडनी संबंधी समस्याएं और सर्जरी शामिल हैं।

Also read: UP News: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, महिलाओं को बिना ब्याज मिलेंगे 1-1 लाख रुपये

पीआरडी जवानों और उनके परिवारों को भी मिलेगा लाभ

इसके अलावा इस योजना का लाभ पीआरडी जवानों और उनके परिवारों को भी मिलेगा। इन लोगों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस दौरान आपके इलाज, दवाइयों और डिस्चार्ज का सारा खर्चा सरकार की तरफ से उठाया जाएगा।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा

इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को भी लाभ मिलेगा। इससे पहले CM योगी ने आंगनवाड़ी मोर्चे के मानदेय को लेकर भी ऐलान किए हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: करियर से रोजगार तक युवाओं ने रखे विचार, नितिन नवीन और CM धामी ने दिया विकसित उत्तराखंड का मंत्र

Uttarakhand News: उत्तराखंड में हल्द्वानी  में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं से संवाद किया। इस दौरान करियर, रोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast