Search KhabarFast

Press ESC to close

लाश पर हल्दी और माथे पर सिंदूर...अंतिम संस्कार से पहले प्रेमिका ने निभाई शादी की रस्में, सबकी आंखें नम

लाश पर हल्दी और माथे पर सिंदूर...अंतिम संस्कार से पहले प्रेमिका ने निभाई शादी की रस्में, सबकी आंखें नम

Nanded Girlfriend Performs Wedding Rituals: महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर दिया है। जातीय मतभेद के चलते एक युवती के परिवार ने उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी, लेकिन अंतिम संस्कार से पहले प्रेमिका ने मृत प्रेमी के शव के साथ शादी की रस्में पूरी कीं। उसने शव पर हल्दी लगाई, अपने माथे पर उसके नाम का सिंदूर भरा और नारियल फोड़ा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग फफक-फफक कर रो पड़े। यह घटना पुरानी गंजी इलाके की है, जहां प्रेम कहानी का अंत इतना दुखद हुआ कि पूरे शहर में चर्चा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह दुखद कहानी तीन साल पुरानी प्रेम कहानी से जुड़ी है। मृतक युवक सक्षम ताटे (25वर्ष) और युवती अंचल मामिलवाड़ के बीच गहरा प्रेम था। सक्षम युवती के भाई का दोस्त था, जिस वजह से वह घर आता-जाता था। लेकिन जैसे ही परिवार को रिश्ते का पता चला, जातीय अंतर के कारण विरोध शुरू हो गया। परिवार ने सक्षम को धमकियां दीं और अंचल को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने।

हादसे वाले दिन 27नवंबर की शाम करीब 5:20बजे सक्षम ने अंचल के पिता गजानन मामिलवाड़ को फोन कर मिलने बुलाया।  लेकिन गजानन अपने बेटे साहिल मामिलवाड़, हिमेश मामिलवाड़ और अन्य साथियों जयश्री मदनसिंह ठाकुर, सोमश लाखे, वेदांत के साथ पहुंचे। उन्होंने सक्षम पर हमला किया, पहले गोली मारी, फिर लोहे की रॉड और पत्थर से सिर पर वार किए।  हमला इतना क्रूर था कि सक्षम की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रेमी के शव को दूल्हे की तरह सजाया

जिसके बाद सक्षम का शव घर लाया गया, जिसे देखते ही अंचल को गहरा सदमा लगा। लेकिन उसने फैसला किया कि वह अपने प्रेमी को विदा करने से पहले शादी की रस्में पूरी करेगी। उसने शव को दूल्हे की तरह सजाया, उसके शरीर पर हल्दी लगाई, खुद के माथे पर सक्षम के नाम का सिंदूर भरा और अंतिम यात्रा के दौरान नारियल फोड़ा। यह सब देखकर परिवार और पड़ोसी रो पड़े। अंचल ने कहा 'मेरे परिवार ने साजिश रची, लेकिन वे हार गए। मेरा प्रेमी मौत में भी जीत गया।' उसने पिता और भाइयों के लिए फांसी की मांग की।

सक्षम की मां की शिकायत पर इतवारा पुलिस स्टेशन में हत्या और अत्याचार का मामला दर्ज किया गया।  पुलिस ने गजानन मामिलवाड़, साहिल मामिलवाड़, हिमेश मामिलवाड़ और उनके आठ साथियों को गिरफ्तार किया है। जांच जारी है, और जातीय हिंसा के पहलू की भी पड़ताल हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह ऑनर किलिंग का मामला लगता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती, पार्किंग चार्ज होगा डबल; बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण नियंत्रण पर एक बैठक हुई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन विभाग के मंत्री परवेश वर्मा और वे स्वयं उपस्थित थे।

Delhi News: ‘गुंडागर्दी काम नहीं आएगी’, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा की दो टूक चेतावनी

Delhi News: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को तिलक नगर सड़क निरीक्षण विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दौरे के दौरान उनसे भिड़ने वाला व्यक्ति AAP का "गुंडा" था, न कि जनरेशन Z का सदस्य।

Kal Ka Mausam 29 Sep: घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर पढ़ें, IMD ने दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

29 September Weather Forecast: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। IMD भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। दरअसल, इस समय बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कई राज्यों के लिए मुश्किल बढ़ा रहा है। ये सिलसिला कल 29 सितंबर 2026 मंगलवार को भी जारी रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast