Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 29 Sep: घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर पढ़ें, IMD ने दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

Kal Ka Mausam 29 Sep: घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर पढ़ें, IMD ने दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

29 September Weather Forecast: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। IMD भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। दरअसल, इस समय बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कई राज्यों के लिए मुश्किल बढ़ा रहा है। ये सिलसिला कल 29 सितंबर 2026 मंगलवार को भी जारी रहेगा। IMD ने देश के कई राज्यों में बारिश क चेतावनी जारी की है। इस दौरान तूफानी हवाएं भी चलेगी। साथ ही, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है।

इन राज्यों में बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाण, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु, मेघालय और गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान तेज हवा-आंधी का दौर भी जारी रहेगा। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की वजह से केदार मार्ग पर कई यात्री फंस गए। 

Also read: Delhi News: ‘गुंडागर्दी काम नहीं आएगी’, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा की दो टूक चेतावनी

दिल्ली में बरसेंगे बादल

दिल्ली से मानसून की विदाई होने के बावजूद बारिश के आसार बने हुए है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। 
ताजा अपडेट की मानें तो बारिश का सिलसिला 30 सिंतबर को भी जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम  

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश लोगों की समस्या बढ़ा रही है। IMD ने प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, शामली, अयोध्या समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: ‘गुंडागर्दी काम नहीं आएगी’, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा की दो टूक चेतावनी

Delhi News: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को तिलक नगर सड़क निरीक्षण विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दौरे के दौरान उनसे भिड़ने वाला व्यक्ति AAP का "गुंडा" था, न कि जनरेशन Z का सदस्य।

UPI लेनदेन पर फीस मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-RBI-NPCI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

SC on UPI transactions fees: सुप्रीम कोर्ट ने आज 28 सितंबर 2026 सोमवार को 2,000 रुपये से ज्यादा के वाणिज्यिक UPI लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्कों के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इस पूरे मामले में कोर्ट ने शुल्कों के कानूनी आधार और स्वरूप पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अंततः भुगतान किसे मिलता है और क्या इस राशि को शुल्क कहा जा सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast