Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Protest: 'सभी इलाकों से बैरिकेड्स हटाएं, आवाजाही और इंटरनेट सेवाएं भी सामान्य हो', CJP प्रोटेस्ट के बीच SC का बड़ा फैसला

Delhi Protest: 'सभी इलाकों से बैरिकेड्स हटाएं, आवाजाही और इंटरनेट सेवाएं भी सामान्य हो', CJP प्रोटेस्ट के बीच SC का बड़ा फैसला

CJP protest Supreme Court: दिल्ली में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने प्रोटेस्ट के दौरान लगे सभी प्रतिबंधों पर कड़ी टिप्पणी की है। जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने स्पष्ट रूप से कहा कि पूरे शहर से बैरिकेड हटाए जाएं। इसके अलावा इंटरनेट सेवाओं और आम नागरिकों की आवाजाही को सामान्य किया जाएं।

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन की वजह से कई रास्तों पर बैरिकेटिंग की गई, 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए और इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया। जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिस पर आज सुनवाई हो रही है।

Also read: PF से पैसा निकालने पर बदला TDS का नियम, अब नहीं चलेगा फॉर्म 15जी और 15एच; जानें नया नियम

कोर्ट ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रदर्शन के दौरान लगाई गए सभी पाबंदियों को हटाने के निर्देश दिए है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर पूरे शहर को ठप करना उचित नहीं है। किसी तरह के गंभीर खतरे की स्थिति में इस व्यवस्था को अपनाया जा सकता है।

बता दें, बीते दिन 10 अक्टूबर शनिवार को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और इंडिया ब्लॉक समेत कई लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरें। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए कड़े इंतजाम किए थे। प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया था। इसके अलावा लगभग 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एक्जिट गेट बंद किए गए थे। जबकि कई इलाकों में बैरिकेड लगाए गए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर UN की चिंता से भड़का भारत, कहा- आंतरिक मामलों में दखल न दे OHCHR

India Lahesh Out On UN: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के मामले पर भारत और संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से सामूहिक हिरासत की खबरों पर चिंता जताए जाने के बाद भारत ने इस टिप्पणी को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा कि OHCHR की चिंताएं बेबुनियाद

पासपोर्ट को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर क्यों रख रहे हैं लोग? जानें क्या है इसकी वजह और कितना सुरक्षित है यह तरीका

आजकल सोशल मीडिया पर पासपोर्ट को एल्युमिनियम फॉयल यानी किचन में इस्तेमाल होने वाली चांदी जैसी पन्नी में लपेटकर रखने का ट्रेंड तेजी से चर्चा में है। कई यात्री फ्लाइट में सफर करने से पहले अपने पासपोर्ट को फॉयल में लपेट रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast