Search KhabarFast

Press ESC to close

26/11 का हीरो बना गांजा तस्करी का सरगना, ATS ने पूर्व NSG कमांडो को 200 किलो गांजे के साथ दबोचा

26/11 का हीरो बना गांजा तस्करी का सरगना, ATS ने पूर्व NSG कमांडो को 200 किलो गांजे के साथ दबोचा

NSG Commando Bajrang Singh Arrest: देश के सबसे प्रतिष्ठित कमांडो दस्तों में शुमार नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के एक पूर्व सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी के करंगा गांव निवासी बजरंग सिंह को गिरफ्तार किया। बजरंग जो 2008के मुंबई 26/11आतंकी हमलों के दौरान ताज होटल में आतंकवादियों से लोहा लेने वाली NSG टुकड़ी का हिस्सा रहे थे। लेकिन अब इंटर-स्टेट गांजा तस्करी नेटवर्क के कथित सरगना के रूप में सामने आए हैं। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने 200किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है, जो नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

26/11का वीर सिपाही

बजरंग सिंह का नाम NSG के इतिहास में एक उज्ज्वल अध्याय के रूप में दर्ज है। दरअसल, 26नवंबर 2008को मुंबई में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा किए गए क्रूर हमलों के दौरान, बजरंग अपनी टुकड़ी के साथ ऑपरेशन ब्लैक टॉरनेडो का हिस्सा थे। ताज महल पैलेस होटल में छिपे आतंकियों ने निर्दोष लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 166लोग शहीद हुए थे। बजरंग ने घंटों चले संघर्ष में आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया। NSG के कमांडो के रूप में उनकी बहादुरी ने उन्हें सम्मान दिलाया।

रिटायरमेंट के बाद बजरंग सिंह ने राजस्थान लौटकर सामान्य जीवन अपनाने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर आर्थिक तंगी ने उन्हें अवैध रास्ते पर धकेल दिया। पुलिस जांच के अनुसार, उन्होंने छोटे-मोटे सौदों से शुरुआत की और धीरे-धीरे क्विंटल स्तर की गांजा तस्करी का नेटवर्क खड़ा कर लिया।

ओडिशा से राजस्थान तक फैला तस्करी का जाल

ATS के अनुसार, बजरंग सिंह ओडिशा और तेलंगाना से गांजा की बड़ी खेपें मंगवाकर राजस्थान में वितरित कर रहे थे। उनका नेटवर्क इतना जटिल था कि इसमें स्थानीय वाहन चालक, गोदाम मालिक और छोटे तस्कर शामिल थे। बता दें, बजरंग पर 25,000रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, मंगलवार की कार्रवाई में ATS-ANTF टीम ने सीकर के एक गुप्त ठिकाने पर दबिश दी, जहां से 200किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। यह खेप बाजार मूल्य पर करोड़ों रुपये की बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बजरंग ने अपनी सैन्य पृष्ठभूमि का फायदा उठाकर नेटवर्क को सुरक्षित रखा था। वे डिलीवरी पॉइंट्स को बदलते रहते थे और एन्क्रिप्टेड संचार का इस्तेमाल करते थे। इस गिरफ्तारी से न केवल राजस्थान का नेटवर्क ध्वस्त हुआ है, बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी जांच तेज हो गई है। ATS अधिकारी ने कहा 'यह गिरफ्तारी नशे के खिलाफ हमारे अभियान की बड़ी जीत है। पूर्व सैनिक का ऐसा कदम न केवल शर्मनाक है, बल्कि युवाओं के लिए चेतावनी भी।'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 25 August 2026: देश में अगले 8 घंटे भारी! 13 राज्यों में झमाझम बारिश, 80 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट

Today weather 25 August 2026: देश की राजधानी दिल्ली में पूरे भारत में मानसून अपने चरम पर है। राजधानी में बीते दिन मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। वहीं आज फिर सुबह के समय काले बादलों ने दिल्ली को चारों तरफ से घेर लिया है। साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम  स्तर की बारिश भी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 25 अगस्त को देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और तूफान की स्थिति बनने के अलावा बिजली गिरने का भी खतरा है।

Gold-Sliver Rate Today 25 August 2026: आज फिर बदले सोने-चांदी के दाम, सोना ₹1.63 लाख तो चांदी ₹2.44 लाख के पार

Gold-Sliver Rate Today 25 August 2026: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.08% यानी 129 रुपये गिरकर 1,63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि बुलियन्स के मुताबिक कीमत 1,63,490 रुपये और अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सभी टैक्स सहित 1,64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,735.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के MCX वायदा भाव में 1.03% यानी 2,534 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,44,063 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि पिछले सत्र में भाव 2,46,597 रुपये प्रति किलो था। बुलियन्स के मुताबिक चांदी 2,45,250 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.12 डॉलर प्रति औंस रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 2,53,500 रुपये प्रति किलो, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast