Ajit Pawar Plane Crashes: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, जलकर खाक हुआ विमान

Ajit Pawar Plane Crashes: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, जलकर खाक हुआ विमान

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Died In Plane Accident: महाराष्ट्र एक बड़ी खबर सामने आई है। डिप्टी CM और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख नेता अजित पवार का आज सुबह बारामती एयरपोर्ट पर हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया। इस हादसे में विमान में सवार कुल पांच लोगों की भी मौत हो गई है, जिसमें 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) शामिल थे। यानी इस हादसे में कुल 5लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों के अनुसार, विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया और मौके पर आग और धुएं का गुबार छा गया।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

बता दें, यह हादसा आज 28जनवरी सुबह करीब 8:45से 9:00बजे हुई, जब मुंबई से बारामती की ओर जा रहा एक चार्टर्ड लीयरजेट 45विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा। विमान बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, लेकिन लैंडिंग के समय यह हादसे का शिकार हो गया।  मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, विमान के टकराने के बाद धुआं और आग की लपटें उठीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बारामती अजित पवार का गृहनगर और उनका राजनीतिक गढ़ है, जहां वे स्थानीय चुनावों से जुड़े कार्यक्रमों के लिए जा रहे थे।

विमान का पंजीकरण नंबर VT-SSK था और यह VSR कंपनी द्वारा संचालित था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुरुआती रिपोर्ट में पुष्टि की है कि विमान में कोई जीवित नहीं बचा। हादसे के बाद मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएं पहुंचीं और इलाके को घेर लिया गया। जबकि दूसरी तरफ जांच टीम ने दुर्घटना स्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

अजित पवार का राजनीतिक सफर

66 वर्षीय अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा थे। वे NCP संस्थापक शरद पवार के भतीजे थे और बारामती से कई बार विधायक चुने गए। वर्तमान में वे महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री के पद पर थे और जल संसाधन, बुनियादी ढांचा तथा सहकारी चुनावों जैसे मुद्दों पर सक्रिय रहते थे। उनकी मौत से राज्य की राजनीति में बड़ा शून्य पैदा हो गया है।

Leave a comment