Search KhabarFast

Press ESC to close

कब खत्म होंगे IndiGo के बुरे दिन...आज भी शेयरों भारी गिरावट, निवेशकों में मचा भूचाल

कब खत्म होंगे IndiGo के बुरे दिन...आज भी शेयरों भारी गिरावट, निवेशकों में मचा भूचाल

IndiGo Stock Price Drop: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली। स्टॉक मार्केट में कारोबार के दौरान शेयर 9%से ज्यादा गिरकर 4,842रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गए, हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी के साथ यह 4,900-5,000रुपये के आसपास बंद हुआ। यह गिरावट पिछले हफ्ते से जारी है, जहां शेयरों में कुल मिलाकर 13-15%की कमी आई है। ऐसे में चलिए जानते है कि क्या निवेशकों को अब खरीदारी करनी चाहिए या नहीं।  

इंडिगो के शेयरों की गिरावट

दूसरी तरफ, इंडिगो के शेयरों की गिरावट से कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन में हजारों करोड़ की कमी आई है। दिसंबर की शुरुआत में शेयर 5,837रुपये पर थे, जो अब 15%से ज्यादा गिर चुके हैं। आज का गिरावट सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद सबसे बड़ा है, जहां खर्च राजस्व से ज्यादा थे। ब्रोकरेज फर्मों ने टारगेट प्राइस घटाए हैं, और कुछ ने 'रिड्यूस' रेटिंग बरकरार रखी है। अनुमान है कि अगर संकट 15दिनों तक चला, तो FY26की कमाई में 8-9%की कमी आ सकती है

ऐसे में कई एनालिस्ट्स इस गिरावट को 'अस्थायी झटका' मानते हैं। इंडिगो भारत में 60%से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी रखता है। लंबी अवधि में, हवाई यात्रा की मांग मजबूत बनी रहेगी। लेकिन शॉर्ट टर्म में जोखिम हैं, जैसे नियामक जुर्माना, बोर्ड में बदलाव या और उड़ान रद्दीकरण। कुछ विशेषज्ञ बॉटम-फिशिंग यानी गिरावट में खरीदारी से बचने की सलाह दे रहे हैं, जबकि अन्य दो स्टॉक्स की सिफारिश कर रहे हैं। निवेश से पहले व्यक्तिगत सलाह लें, क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है

इंडिगो उड़ानों में भारी अवरोध

बता दें, इंडिगो के शेयरों में यह तेज गिरावट मुख्य रूप से पिछले हफ्ते से जारी उड़ान रद्दीकरण और देरी की वजह से आई है। कंपनी ने हजारों उड़ानें रद्द कीं, जिससे लाखों यात्री प्रभावित हुए। यह संकट दिसंबर की शुरुआत में शुरू हुआ, जब नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के लागू होने के बाद पायलटों की कमी हो गई। FDTL नियम पायलटों की ड्यूटी की सीमा तय करते हैं, ताकि थकान से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके, लेकिन इंडिगो ने इन नियमों के लिए पहले से तैयारी नहीं की, जिससे स्टाफिंग क्राइसिस पैदा हो गया।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस पर सख्त रुख अपनाया और कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स समेत शीर्ष अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया। DGCA ने 24 घंटे में जवाब मांगा था, लेकिन कंपनी की अपील पर इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया। आज शाम 6 बजे तक जवाब देना है। इसके अलावा दिल्ली हाई कोर्ट में यात्री राहत के लिए याचिका दायर की गई, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट का कहना है कि यह मामला अब सरकार की निगरानी में है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। तो वहीं, कंपनी ने अब तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड प्रोसेस किए हैं और 3,000 से ज्यादा बैग यात्रियों तक पहुंचाए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AIIMS Delhi Vacancy: ₹45,000 सैलरी के साथ मिलेगी सरकारी नौकरी, AIIMS दिल्ली में निकली बंपर भर्ती; तुरंत करें अप्लाई

AIIMS Delhi Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन (CCM) में प्रोजेक्ट कोड N-2553 के तहत फील्ड स्टाफ का एक अस्थायी पद भरा जा रहा है।

Gold-Silver Price: चांदी में गिरावट, सोने की कीमतों में हुए बदलाव; यहा देखें 05 अप्रैल का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोमवार को घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के भाव में मिश्रित रुझान देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों की तेज गिरावट के बाद सोने और चांदी के भाव स्थिरता के साथ कारोबार कर रहे हैं। भारत में खुदरा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम लगभग 15,094 रुपये के आसपास बनी हुई है, जबकि चांदी प्रति किलोग्राम 2,49,900 से 2,50,000 रुपये के स्तर पर है।

Gold-Silver Price: 06 अप्रैल को सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: सोमवार 6 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। देशभर में 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) सोने की औसत कीमत लगभग ₹15,092 प्रति ग्राम रही, जो पिछले दिन से ₹1 कम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast