Search KhabarFast

Press ESC to close

देश छोड़कर फरार हुए गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपी, गोवा पुलिस ने इंटरपोल का दरवाजा खटखटाया

देश छोड़कर फरार हुए गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपी, गोवा पुलिस ने इंटरपोल का दरवाजा खटखटाया

Goa Nightclub Tragedy: गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में 06दिसंबर की आधी रात को लगी भीषण आग ने 25लोगों की जान ले ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि क्लब के अंदर इलेक्ट्रिक पटाखों के इस्तेमाल से यह हादसा हुआ।  इस दुखद घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है और अब जांच के दायरे में क्लब के मालिकों पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा हादसे के कुछ घंटों बाद ही क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड के फुकेट भाग गए। 

पुलिस के अनुसार, दोनों ने 07दिसंबर 2025को सुबह 5:30बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई 1073से मुंबई से फुकेट के लिए उड़ान भरी। गोवा पुलिस का मानना है कि इतनी जल्दी भागना जांच से बचने की मंशा दर्शाता है। घटना के बाद 7दिसंबर की शाम को पुलिस ने FIR दर्ज की और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के जरिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया। साथ ही, पुलिस ने CBI के जरिए इंटरपोल से मदद भी मांगी है, ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द-से-जल्द हो सकें।

क्लव के दोनों मालिकों पर लगे कितने आरोप?

पुलिस ने 08दिसंबर को दिल्ली में दोनों मालिकों के निवास पर छापेमारी की, लेकिन वे पहले ही फरार हो चुके थे। जांच में शामिल एक अन्य व्यक्ति भारत सिंह कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया, जो क्लब के दैनिक संचालन का प्रबंधन करता था। मालिकों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 105 (गैर-हत्या वाली हत्या), 125 (जीवन को खतरे में डालने वाले कार्य) और 287 (आग या ज्वलनशील पदार्थों के साथ लापरवाही) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

गोवा पुलिस ने CBI के इंटरपोल से मांगी मदद

वहीं, अब गोवा पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के इंटरपोल डिवीजन से मदद मांगी है ताकि दोनों आरोपियों को थाईलैंड से गिरफ्तार कर भारत लाया जा सके। पुलिस प्रवक्ता निलेश राणे ने कहा कि जांच में पूर्ण सहयोग किया जाएगा और लाइसेंस तथा परमिट की जांच के लिए सरकारी अधिकारियों को भी समन जारी किए गए हैं। सौरभ लूथरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में दुख व्यक्त किया और प्रभावितों को सहायता का आश्वासन दिया, लेकिन पुलिस उनकी गिरफ्तारी पर अड़ी हुई है। दरअसल, यह घटना नाइटक्लबों में सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर करती है। जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। इसी के साथ गोवा सरकार ने हादसे की गहन जांच का वादा किया है ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियां रोकी जा सकें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 22 September 2026: मानसून की विदाई से पहले 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं का भी खतरा, जानें देश में कहां-कहां होगी बारिश

Aaj Ka Mausam 22 September 2026: देश में मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 22 सितंबर को यूपी, राजस्थान समेत देश के 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है। IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने का खतरा अभी भी बना हुआ है।

Delhi Crime: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से कथित गैंगरेप मामले में पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में एक आरोपी आसिफ गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में स्थित एक पार्क में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बाल यौन संरक्षण अधिनियम (POCSO) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी आसिफ घायल हो गया।

Uttarakhand News: जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर CM धामी का सख्त एक्शन, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक्शन जारी है। सोमवार को जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अफसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर उत्तराखण्ड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह वरिष्ठ और कनिष्ठ इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। राज्य में जन स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी मामले में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast