Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली को जल्द मिलेंगी 2,800 नई AC इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत बदलेगी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर

दिल्ली को जल्द मिलेंगी 2,800 नई AC इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत बदलेगी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर

Delhi AC electric buses: दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के पहले चरण के तहत राजधानी में 2,800 नई AC लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का फैसला लिया है। इन बसों का परिचालन अगले साल से शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य प्रदूषण को कम करना और दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करना है।

बता दें, दिल्ली सरकार की योजना साल 2028-29 तक अपने सार्वजनिक परिवहन बेड़े को बढ़ाकर लगभग 14,000 बसें करने की है। यह कदम राजधानी में सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना को मजबूत करने और प्रदूषण को कम करने के सरकारी प्रयासों का हिस्सा है।

Also read: सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

753 एक्सटेंशन बस सेवा शुरू

इससे पहले जुलाई में, दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने मध्य दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के कई आवासीय क्षेत्रों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रायोगिक आधार पर रूट 753 एक्सटेंशन बस सेवा शुरू की थी। जो जनकपुरी, विकासपुरी, हस्तसाल, शिव विहार, उत्तम नगर, हरि नगर और आसपास के इलाकों के निवासियों को मोरी गेट, कश्मीरी गेट, पुरानी और न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन तक सीधी बस कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना

दरअसल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का लगातार विस्तार कर रही है, ताकि निवासियों को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और नागरिक-केंद्रित परिवहन प्रणाली उपलब्ध हो सके। प्रधानमंत्री कार्यालय के सलाहकार तरुण कपूर ने भी कहा था कि आयातित तेल पर भारत की निर्भरता को कम करने के लिए पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र, राज्य सरकारों और उद्योग के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता होगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा ‘हम पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना चाहते हैं। सभी हितधारकों, चाहे वे राज्य सरकारें हों या उद्योग, की इसमें अहम भूमिका है। हम आयातित तेल पर अपनी निर्भरता कम करना चाहते हैं।‘

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया PM सूर्य घर योजना, 400 यूनिट तक खपत वालों को फ्री सोलर पैनल

Delhi PM Surya Ghar Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के लिए पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली के साथ-साथ आय अर्जित करने के अवसर प्रदान करना है।

Delhi News: दिल्ली HC ने पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR और CBI जांच की मांग खारिज की, सुनवाई को कहा 'NO'

Delhi HC on Justice Yashwant Varma Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी और बाद में उसे हटाए जाने के मामले में FIR दर्ज करने और CBI या विशेष जांच दल (SIT) द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

Kal Ka Mausam 22 Sep: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की गतिविधि तेज, इन 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: देशभर में मानसूनअपने आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच, IMD ने कल 22 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast