Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, जस्टिस नरसिम्हा बोले-खतरा मास्क से आगे…

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, जस्टिस नरसिम्हा बोले-खतरा मास्क से आगे…

SC on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR की हवा किसी ज़हर से कम नहीं। यहां सांस लेना मानो आत्महत्या करने जैसा लगता है। राजधानी की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए अब सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण के मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई है।

मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली-NCR में प्रदूषण की स्थिति बहुत गंभीर है और इससे जनता की सेहत को स्थायी नुकसान होने की आशंका है। कोर्ट ने वरिष्ठ वकीलों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कहा कि उन्हें कोर्ट आने के बजाय वर्चुअली पेश होना चाहिए।

कैसे कोर्ट में उठा यह मुद्दा

गुरुवार, 13नवंबर 2025को जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा और जस्टिस अतुल एस. चंदूरकर की पीठ के सामने किसी अन्य केस की सुनवाई चल रही थी। हियरिंग के दौरान जस्टिस नरसिम्हा ने दिल्ली प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि फिलहाल राजधानी और आसपास के इलाकों में प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब और गंभीर है, क्योंकि इससे सेहत को स्थायी क्षति हो सकती है।मामले पर जोर देते हुए उन्होंने आगे कहा, "सौभाग्य से सुप्रीम कोर्ट में हाइब्रिड सुनवाई हो रही है। अधिकतर वकीलों को वर्चुअल रूप से पेश होना चाहिए।" इसके बाद वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि वे लोग मास्क लगाकर सभी एहतियात बरतते हैं।

खतरा मास्क से भी नहीं टलेगा

प्रदूषण पर चल रही इस गंभीर चर्चा के दौरान जब कपिल सिब्बल ने कहा कि वे मास्क लगाकर एहतियात बरतते हैं, तो जस्टिस नरसिम्हा ने जवाब दिया कि इस बार खतरा मास्क से भी आगे निकल चुका है। दिल्ली की हवा जहरीली हो चुकी है और AQI 300+ के पार पहुंच चुका है। ऐसे में एहतियात भी उसी स्तर पर अपनाए जाने चाहिए।इसके साथ ही जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्य न्यायाधीश से भी चर्चा की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जामिया के बाद JNU में ग्रैफिटी पर विवाद, दीवारों पर लिखे मिले ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ के नारे

Derogetry Sologan In JNU: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाद अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

झमाझम बारिश से सहमे पुडुचेरी और ओडिशा, चक्रवाती तूफान का खतरा; येलो अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद

Cyclone Hit Odisha:चक्रवाती तूफान की आशंका के बीच पुडुचेरी और ओडिशा में मौसम को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना ने

'कोई भी लक्ष्य इंडियन एयर फोर्स के पहुंच से बाहर नहीं', वायुसेना प्रमुख की पाक को चेतावनी

Indian Air Force: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने रविवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता से कोई भी दुश्मन लक्ष्य सुरक्षित नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast