Search KhabarFast

Press ESC to close

'मणिपुर में हिंसा की आग ने 20 घर जला दिए', राहुल गांधी का केंद्र पर वार; बोले - लोग आज भी कीमत चुका...

'मणिपुर में हिंसा की आग ने 20 घर जला दिए', राहुल गांधी का केंद्र पर वार; बोले - लोग आज भी कीमत चुका...

Rahul Gandhi on Manipur violence: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को मणिपुर में हुई हालिया घटना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा, जहां नफ़रत और हिंसा की आग में कम से कम 20 घर जला दिए गए। एक न्यूज़ रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि दो सरकारों और राष्ट्रपति शासन के बावजूद राज्य में टकराव और गहराता जा रहा है।

मणिपुर हिंसा पर क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने कहा 'मणिपुर बरसों से जल रहा है और आज फिर नफ़रत और हिंसा की आग में 20 घर जलकर राख हो गए हैं। दो सरकारों और राष्ट्रपति शासन के बावजूद, यह टकराव और गहराता ही जा रहा है। हज़ारों लोगों की जान गई है, अनगिनत परिवार बर्बाद हो गए हैं—मणिपुर जिस असहनीय पीड़ा से गुज़र रहा है, उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।' उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की निर्णायक नीति लोगों को धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र और पहचान के नाम पर बांटती है।

Also read: PM Modi-Sanae Takaichi Meeting: भारत-जापान संबंधों में नया अध्याय, पीएम मोदी का बड़ा बयान

उन्होंने कहा 'यह मोदी सरकार की बांटने वाली विचारधारा का नतीजा है, जो लोगों को धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र और पहचान के नाम पर बांटती है। आज न सिर्फ़ मणिपुर, बल्कि पूरे देश ने प्रधानमंत्री से किसी कार्रवाई की तो बात ही छोड़िए, सहानुभूति के दो शब्द सुनने की उम्मीद भी छोड़ दी है। मणिपुर बेहतर का हकदार है--और इसके लिए भारत को एकजुट करना ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।/

प्रदर्शनकारियों की मांग

मणिपुरी समाज में एक ताकतवर और असरदार समूह माने जाने वाले प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पिछले हफ़्ते नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI), सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हिरासत में लिए गए गांव के वॉलंटियर्स को तुरंत और बिना किसी शर्त के रिहा किया जाए; साथ ही, उन्होंने तीन 'अरामबाई टेंगगोल' (AT) वॉलंटियर्स की भी तुरंत रिहाई की मांग की। 

यह विरोध प्रदर्शन तब हो रहा है जब NIA ने मणिपुर में जातीय हिंसा से जुड़े छह मामलों में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की घोषणा की है। एजेंसी के अनुसार, ये गिरफ्तारियां मणिपुर पुलिस और CRPF के साथ मिलकर कई जिलों में चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान की गईं। इन जिलों में इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर, उखरुल, चंदेल और फेरज़ॉल शामिल हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AI के लिए छोड़ी 9.3 करोड़ रुपये सालाना की नौकरी, गूगल के पूर्व कर्मचारी ने शुरू किया अपना स्टार्टअप

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में जहां कई कंपनियों में छंटनी की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं एक पूर्व गूगल कर्मचारी का फैसला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

PM Modi-Sanae Takaichi Meeting: भारत-जापान संबंधों में नया अध्याय, पीएम मोदी का बड़ा बयान

PM Modi-Sanae Takaichi Meeting: राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की मौजूदगी में भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर किए गए। इश दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की पहली भारत यात्रा पर स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। वे जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और एक दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता भी हैं। वे जापान की नारा प्रीफेक्चर से आती हैं जो भारत-जापान के सांचा बौद्ध विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast