Search KhabarFast

Press ESC to close

बड़ा रेल हादसा टला...निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित; दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप

बड़ा रेल हादसा टला...निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित; दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप

Nizamuddin to Trivandrum Train Fire: आज रविवार सुबह मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12431) के बी-1 एसी कोच में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, ये हादसा विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशनों के बीच कोटा रेल मंडल में सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही कोटा रेल मंडल से राहत व बचाव टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि जिस कोच में आग लगी थी, उसमें करीब 68 यात्री सवार थे। हालांकि, समय रहते ट्रेन रोककर पैसेंजर्स को सही-सलामत बाहर निकाला गया। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई हैं। 

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही गार्ड ने लोको पायलट को अलर्ट किया। जिसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया और बिजली का कनेक्शन काटा। वहीं, ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ व अन्य लोगों ने कोच को ट्रेन से अलग किया और 15 मिनट में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके कुछ देर बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

फिलहाल, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। आग बी-1 एसी कोच से शुरू होकर पास वाले लगेज कम गार्ड वैन (एसएलआर) तक फैल गई। दोनों कोच काफी हद तक जलकर खाक हो गए। रेलवे ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगमे का सही कारण पता कर रही है।

Also read: भोजशाला में फिर शुरू हुई पूजा-अर्चना, सुबह से दर्शन के लिए लगी कतारें

दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर असर

इस हादसे की वजह से दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। कई ट्रेनों को आलोट स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसके अलावा 19020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को शामगढ़ में, 12416 नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस को सुवासरा में, 05017 स्पेशल ट्रेन को नाथु खेड़ी में खड़ा किया गया 12472 स्वराज एक्प्रेस को शामगढ़ में, 22210 हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रस दुरंतो एक्सप्रेस को चौमहला में, 01492 हजरत निजामुद्दीन-पुणे स्पेशन ट्रेन को मोड़क स्टेशन पर रोका गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों को सौंपी ₹10 लाख की सहायता राशि, परिवार को दी सांत्वना

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत निवासी स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवीधुरा में छात्र-छात्राओं से किया संवाद, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Uttrakhand News: अपने एक दिवसीय चम्पावत जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast