Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बादलों का डेरा, UP में बढ़ेगी तपिश; बिहार समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बादलों का डेरा, UP में बढ़ेगी तपिश; बिहार समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। जबकि उत्तर प्रदेश में हीटवेव लोगों को परेशान कर सकती है। इसके अलावा बिहार में भारी बारिश की संभावना है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत अन्य राज्यों के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

IMD ने बताया कि दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और तेज धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन लू की स्थिति बनी रहेगी। तो वहीं, अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

Also read: सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

इन राज्यों में हीटवेव की स्थिति

इस समय उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। IMD ने 17 से 23 मई तक राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी दी है। हरियाणा और पंजाब में भी 18-23 मई तक हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में 17-23 मई तक लू और गर्म रातों की चेतावनी दी गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा सकता है। मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी लू की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

दूसरी तरफ, बिहार में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। IMD ने पटना, गया, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, औरंगाबाद और पश्चिम चंपारण सहित कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी और हरिद्वार समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, सोलन और चंबा में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार की हवा के साथ हल्की बारिश का अलर्ट है। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा। तमिलनाडु में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। ओडिशा कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Plea Aganist Udaynidhi: सनातन के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में सनातन खत्म करना ही होगा कहने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली मेट्रो में सफर होगा आसान, आज से चलेंगी 6 अतिरिक्त ट्रेनें; एयरपोर्ट रूट वालों को मिलेगी राहत

दिल्ली-NCR के लाखों मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आज से DMRC ने 6 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें चलाने और 24 अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे ऑफिस जाने वाले यात्रियों और एयरपोर्ट रूट पर सफर करने वालों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके साथ ही दिल्ली में हर सोमवार को ‘मेट्रो डे’ मनाने की शुरुआत भी की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast