Search KhabarFast

Press ESC to close

National Herald Case ED Action: ED दफ्तरों के बाहर आज पूरे में देश में कांग्रेस का प्रदर्शन, सोनिया-राहुल की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेसी

National Herald Case ED Action: ED दफ्तरों के बाहर आज पूरे में देश में कांग्रेस का प्रदर्शन, सोनिया-राहुल की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेसी

National Herald Case ED Action: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में कांग्रेस ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा का भी नाम शामिल है। EDने यह चार्जशीट दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश की है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 अप्रैल की तारीख तय की है।इसको लेकर आज पूरे देश में कांग्रेस प्रदर्शन करने वाली है।

कांग्रेस आज देशभर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तरों के बाहर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने जा रही है। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड केस में ED द्वारा दायर पहली चार्जशीट के खिलाफ है, जिसमें कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम शामिल है। पार्टी ने इस कार्रवाई को "राजनीतिक प्रतिशोध" करार देते हुए इसे लोकतांत्रिक विपक्ष को चुप कराने और सरकारी संस्थानों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

सभी राज्यों के ED कार्यालयों पर कांग्रेस करेंगी प्रदर्शन  

कांग्रेस ने कहा है कि वह सभी राज्यों में ED कार्यालयों और जिला स्तर पर केंद्रीय सरकारी कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी। इन प्रदर्शनों में वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद, और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी का दावा है कि यह कार्रवाई जनता के बीच व्यापक आक्रोश को दर्शाती है और वे लोकतांत्रिक तरीकों से इसे व्यक्त करेंगे।

सुब्रमण्यम स्वामी ने की थी शिकायत

नेशनल हेराल्ड केस 2014 में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत से शुरू हुआ, जिसमें आरोप है कि यंग इंडियन लिमिटेड, जिसमें सोनिया और राहुल गांधी की हिस्सेदारी है, उन्होंने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को सिर्फ 50 लाख रुपये में हासिल किया। ED का दावा है कि इस मामले में 988 करोड़ रुपये की अवैध आय का पता चला है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election: बांकुरा में पीएम मोदी ने TMC के खिलाफ लगाई दहाड़, बोले-4 मई से पहले आत्मसमर्पण का आखिरी मौका

PM Modi Bankura Rally: पश्चिम बंगाल के चुनावी अखाड़े में पीएम मोदी ने प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने 19 अप्रैल को बांकुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह टीएमसी के खिलाफ जमकर गरजे। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा दिख रहा है।

‘मोदी सरकार को पहली बार धक्का लगा है’ महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया। यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था।

Rahul Gandhi Rally Speech: ‘मेरे पिता ने तमिलनाडु के लिए सब कुछ दिया’, BJP पर राहुल गांधी ने किया जबरदस्त हमला

Rahul Gandhi in Tamil Nadu: तमिलनाडु के रानीपेट में लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें