Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Earthquake:: भूकंप के झटकों से हिली हरियाणा की धरती, जानें इसका केंद्र और तीव्रता

Haryana Earthquake:: भूकंप के झटकों से हिली हरियाणा की धरती, जानें इसका केंद्र और तीव्रता

vEarthquake in Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप 09मार्च की सुबह करीब 7:01पर आया, जब अधिकांश लोग अपने घरों में थे। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8मापी गई और इसका केंद्र रेवाड़ी में ही था। झटकों की अवधि कुछ सेकंड रही, लेकिन इसने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया।

रेवाड़ी से लगभग 23KM दूर था भूकंप का केंद्र

NCS की रिपोर्ट में बताया गया है कि भूकंप का केंद्र रेवाड़ी से लगभग 23किलोमीटर दूर था और इसकी गहराई जमीन से मात्र 5किलोमीटर नीचे थी, जो इसे उथला भूकंप बनाती है। इस वजह से झटके दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में महसूस किए गए, जिसमें गुरुग्राम, झज्जर और आसपास के इलाके शामिल हैं। गुरुग्राम में कुछ निवासियों ने बताया कि उनके घरों में पंखे और लाइटें हिल रही थीं, जिससे वे घबरा गए और तुरंत बाहर भागे। रेवाड़ी में भी लोग सड़कों पर इकट्ठा हो गए, लेकिन किसी भी तरह की जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है।

NCS ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी स्थिति में शांत रहें और सुरक्षित स्थान पर जाएं। स्थानीय प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर रखी हुई है और किसी आपातकालीन सहायता की जरूरत नहीं पड़ी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast