Search KhabarFast

Press ESC to close

नई सोच और जिम्मेदारी की मिसाल बनी हरियाणा की ये शादी, फेरे लेने से पहले कराया जरूरी टेस्ट; लोगों ने भी की तारीफ

नई सोच और जिम्मेदारी की मिसाल बनी हरियाणा की ये शादी, फेरे लेने से पहले कराया जरूरी टेस्ट; लोगों ने भी की तारीफ

Haryana Unique Wedding: हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक ऐसी अनोखी शादी हुई, जो अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। दूल्हा मनेंद्र दहिया और दुल्हन मोनिका तंवर ने पारंपरिक रस्मों और रीति-रिवाजों से हटकर शादी का एक नया उदाहरण पेश किया। दोनों ने शादी से पहले HIV टेस्ट करवाया। रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद दोनों ने डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।

यह एक ऐसी शादी थी, जिसमें न तो सात फेरे लिए गए और न ही दहेज लिया गया। बिना किसी दिखावे की इस शादी में दूल्हा-दुल्हन ने गुलदस्ते की जगह एक-दूसरे को पेन गिफ्ट किया, जो शिक्षा, जागरूकता और ज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक था। 

Also read: HARYANA NEWS: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS और 3 HPS अधिकारियों के तबादले

स्वास्थ्य जागरूकता को दी प्राथमिकता

बता दें, मनेंद्र दहिया और मोनिका तंवर दोनों पेशे से काउंसलर हैं। उनके अनुसार, शादी सिर्फ एक सामाजिक रस्म नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी से चलने वाला नाजुक रिश्ता है। इसलिए दोनों ने शादी से पहले HIV टेस्ट करवाया। उनका मानना है कि आज के समय में युवाओं को बिना किसी झिझक और शर्म के इस तरह के स्वास्थ्य संबंधी टेस्ट करवाने चाहिए। लेकिन कई लोग इस मुद्दे के बारे में बात ही नहीं करते।

दूसरी तरफ, दूल्हे के पिता कृष्ण दहिया ने भी इस अनोखी शादी को खूब सराहा। उन्होंने कहा कि आजकल की शादियां सिर्फ एक दिखावे का जरिए बन गई है। लेकिन सादगी, स्वास्थ्य जागरूकता और शिक्षा ही इंसान की असली पहचान है। ये शादी समाज को आईना दिखाती है। इसलिए लोग अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव करें और दिखावे को छोड़ असलियत को पहचानें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: 'प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो...', सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि “सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी, जरूरत हो तो शिफ्ट में पढ़िए।” सीएम योगी ने यह भी कहा कि अगर लोग प्यार से नियम नहीं मानेंगे तो सरकार दूसरा तरीका अपनाएगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

UP News: प्रयागराज के बिट्ठल होटल में धधकी आग, कई लोग फंसे; मौके पर पहुंची दमकल टीम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सिविल लाइन्स स्थित बिट्ठल होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही होटल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और 12 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर सामने आई है। मौके पर दमकल विभाग, पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान लगातार जारी है।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने नवचयनित कार्मिकों को लिखा डिजिटल पत्र, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर, उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकानाएं प्रेषित की है। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा कि उत्तराखण्ड की जनता द्वारा उन्हें वर्ष 2022 में दूसरी बार मुख्य मुख्य सेवक का दायित्व सौंपा गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast