25 नए चेहरों के साथ हुआ गुजरात सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार, हर्ष संघवी ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

25 नए चेहरों के साथ हुआ गुजरात सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार, हर्ष संघवी ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

Gujarat Cabinet Expansion: 17 अक्टूबर शुक्रवार को गुजरात की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। पूरे दिन चली अटकलों के बीच, गांधीनगर के महात्मा मंदिर में दोपहर 11:30 बजे के शुभ मुहूर्त में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नए 25 मंत्रियों को मंत्री पद सौंपें। जिससे नई कैबिनेट की कुल संख्या 26 (मुख्यमंत्री सहित) हो गई। इसी के साथ हर्ष संघवी ने डिप्टी CM के पद की शपथ ली। 

बता दें, पुरानी कैबिनेट के सभी 16 सदस्यों (मुख्यमंत्री को छोड़कर) ने बीते दिन 16 अक्टूबर को एक-साथ इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज यह पुनर्गठन हुआ। यह विस्तार 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है।

गुजरात का मंत्रिमंडल विस्तार

मालूम हो कि गुजरात विधानसभा की 182 सदस्यीय भाजपा सरकार का यह विस्तार संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत किया गया, जिसमें अधिकतम 27 सदस्यों की सीमा है। वर्तमान कैबिनेट में पहले 17 सदस्य थे, जिनमें 8 कैबिनेट रैंक और 8 राज्य मंत्री शामिल थे। भाजपा ने इस पुनर्गठन में क्षेत्रीय संतुलन, जातिगत समीकरण, युवा नेतृत्व और महिलाओं को प्राथमिकता दी।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल थे, ने अंतिम सूची को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री पटेल ने सुबह राज्यपाल से मुलाकात कर नामों की सूची सौंपी। यह गुजरात के इतिहास में 1962 से अब तक का 28वां कैबिनेट विस्तार है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रशासन में नई ऊर्जा लाना और विपक्षी चुनौतियों का सामना करना है।

किन नए चेहरों को मिली एंट्री?

  1. प्रफुल्ल पैंसेरिया
  2. कुँवरजीभाई बावलिया
  3. ऋषिकेश पटेल
  4. कनु देसाई
  5. परसोतम सोलंकी
  6. हर्ष सांघवी
  7. प्रद्युम्न वाज
  8. नरेश पटेल
  9. पीसी बरंडा
  10. अर्जुन मोढवाडिया
  11. कांति अमृतिया
  12. कौशिक वेकारिया
  13. दर्शनाबेन वाघेला
  14. जीतूभाई वाघाणी
  15. रीवा बा जाडेजा
  16. डॉ.जयराम गामित
  17. त्रिकमभाई छंगा
  18. ईश्वरसिंह पटेल
  19. मनीषा वकील
  20. प्रवीण माली
  21. स्वरूपजी ठाकोर
  22. संजयसिंह महीडा
  23. कमलेश पटेल
  24. रमन सोलंकी
  25. रमेश कटारा

Leave a comment