Haryana News: हरियाणा के 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड एग्जाम डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Haryana News: हरियाणा के 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड एग्जाम डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Haryana Board Exam 2026: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 2026के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इसलिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर डेटशीट उपलब्ध है, जहां से छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा

बता दें, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 26फरवरी 2026से शुरू होकर 20मार्च 2026तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25फरवरी 2026से शुरू होकर 1अप्रैल 2026तक चलेंगी। अधिकांश पेपर दोपहर 12:30बजे से 3:30बजे तक होंगे, जबकि कुछ विषयों में समय 3:00बजे तक सीमित है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी के लिए इस शेड्यूल का उपयोग करें और परीक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन करें।

कक्षा 10वीं का पूरा टाइमटेबल

26फरवरी 2026 (गुरुवार) -मैथ्स (स्टैंडर्ड/बेसिक)

28फरवरी 2026 (शनिवार) -हिंदी

05मार्च 2026 (गुरुवार) -अंग्रेजी

07मार्च 2026 (शनिवार) -संस्कृत, उर्दू, संस्कृत साहित्य (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत साहित्य (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ, होम साइंज, ड्राइंग, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर साइंस एनीमल हस्बेंड्री, डांस (ऑल ऑप्शन), फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन, म्यूजिक हिंदुस्तानी (MHV), म्यूजिक हिंदुस्तानी (MHI), म्यूजिक हिंदुस्तानी

12मार्च 2026 (गुरुवार) -विज्ञान

16मार्च 2026 (सोमवार) -सामाजिक विज्ञान

18मार्च 2026 (बुधवार) -IT & ITES, पंजाबी, संस्कृत व्याकरण (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत व्याकरण (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ)

20मार्च 2026 (शुक्रवार) -IT & ITES (NSQF), प्राइवेट सेक्योरिटी (NSQF), रीटेल (NSQF), ऑटोमोटिव (NSQF), ब्यूटी & वेलनेस (NSQF), फिजिकल एजुकेशन (NSQF), एग्रीकल्चर (NSQF), टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (NSQF), बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस & इंश्योरेंस (NSQF), हेल्थकेयर (NSQF), पावर (NSQF), प्लंबिंग (NSQF), कंस्ट्रक्शन (NSQF), अपैरल, मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग (NSQF), मीडिया & एंटरटेनमेंट (NSQF)

कक्षा 12वीं का पूरा टाइमटेबल

25फरवरी 2026 (बुधवार) -इंग्लिश कोर / इंग्लिश इलेक्टिव

27फरवरी 2026 (शुक्रवार) -राजनीति विज्ञान

02मार्च 2026 (सोमवार) -भौतिकी / अर्थशास्त्र

03मार्च 2026 (मंगलवार) -शारीरिक शिक्षा

06मार्च 2026 (शुक्रवार) -इतिहास / जीव विज्ञान

09मार्च 2026 (सोमवार) -रसायन विज्ञान / लेखाशास्त्र / लोक प्रशासन

11मार्च 2026 (बुधवार) -कंप्यूटर विज्ञान / IT-ITES

12मार्च 2026 (गुरुवार) -कृषि / दर्शनशास्त्र

13मार्च 2026 (शुक्रवार) -समाजशास्त्र

17मार्च 2026 (मंगलवार) - गणित

18मार्च 2026 (बुधवार) -संस्कृत / उर्दू

19मार्च 2026 (गुरुवार) -गृह विज्ञान

20मार्च 2026 (शुक्रवार) -मनोविज्ञान

24मार्च 2026 (मंगलवार) -हिंदी कोर / इलेक्टिव

25मार्च 2026 (बुधवार) -फाइन आर्ट्स

27मार्च 2026 (शुक्रवार) -भूगोल

28मार्च 2026 (शनिवार) -बिजनेस स्टडीज

30मार्च 2026 (सोमवार) -पंजाबी / संस्कृत साहित्य

1अप्रैल 2026 (बुधवार) -रीटेल (NSQF), ऑटोमोटिव (NSQF), प्राइवेट सेक्योरिटी (NSQF), IT-ITES (NSQF), हेल्थ केयर (NSQF), फीजिकल एजुकेशन (NSQF), ब्यूटी & वेलनेस (NSQF), टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (NSQF), एग्रीकल्चर (NSQF), मीडिया & एंटरटेनमेंट (NSQF), बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस & इंश्योरेंस (NSQF), अपैरल, मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग (NSQF), ऑफिस सेक्रेटरीशिप और स्टेनोग्राफी (हिंदी), ऑफिस सेक्रेटरीशिप और स्टेनोग्राफी (इंग्लिश), प्लंबिंग (NSQF), पावर (NSQF), कंस्ट्रक्शन (NSQF), संस्कृत व्याकरण भाग-2 (आर्ष पद्धति गुरुकुल, संस्कृत व्याकरण भाग-2 (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ)

डेटशीट कैसे करें डाउनलोड?

1. सबसे पहले, BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर, बाईं तरफ "Announcements" कॉलम चेक करें या ऊपर मेन्यू में "Date Sheet" या "All Classes Date Sheet" ऑप्शन पर क्लिक करें। कभी-कभी यह "Examinations" सेक्शन के अंदर भी मिल सकता है।

3. यहां से "Date sheet for Secondary (X) Annual Examination February-2026" (कक्षा 10वीं के लिए) या "Date sheet for Senior Secondary (XII) Annual Examination February-2026" (कक्षा 12वीं के लिए) का लिंक सिलेक्ट करें।

4.  लिंक पर क्लिक करने के बाद, डेटशीट का PDF फाइल ओपन हो जाएगा। इसे डाउनलोड करने के लिए ऊपर राइट साइड में डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें या सीधे प्रिंट आउट लें।

5. PDF को अपने कंप्यूटर या मोबाइल में सेव करें और एक हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें, ताकि परीक्षा की तैयारी में आसानी हो।

Leave a comment