Search KhabarFast

Press ESC to close

त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली में खाद्य सुरक्षा जांच तेज, 2,800 किलो से ज्यादा असुरक्षित खाना नष्ट; सड़े-गले हालत में मिला खोया-पनीर-मक्खन

त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली में खाद्य सुरक्षा जांच तेज, 2,800 किलो से ज्यादा असुरक्षित खाना नष्ट; सड़े-गले हालत में मिला खोया-पनीर-मक्खन

Delhi Food Safety Inspection: अक्सर आपने देखा होगा कि त्योहारी सीजन के नजदीक आते ही मिलावट का काला बाजार शुरु हो जाता है। दूध, खोया, पनीर जैसी खाद्य सामग्री में बड़े लेवर पर मिलावट की जाती है। जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। लेकिन इस बीच दिल्ली के खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को प्रमुख खाद्य बाजारों पर कार्रवाई करते हुए निरीक्षण अभिया तेज कर दिया है। जिसके चलते खोया, धाप और मक्खन सहित 2,800 किलोग्राम से ज्यादा असुरक्षित और लावारिस खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया गया।

दरअसल, यह अभियान दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह के निर्देशों के बाद चलाया गया, जिन्होंने कहा कि त्योहारी भीड़भाड़ में खाद्य सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा 'त्योहारी तैयारियों में खाद्य सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली के लोगों तक कोई भी असुरक्षित या मिलावटी भोजन न पहुंचे।' उन्होंने आगे कहा कि जन स्वास्थ्य को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन बाजारों का निरीक्षण किया गया

खाद्य सुरक्षा टीमों ने खोया मंडी, मोरी गेट, बाग दीवार, संजय मार्केट और जनकपुरी मंडी सहित कई बाजारों का निरीक्षण किया, जिसमें संदिग्ध मिलावट, खराब भंडारण स्थितियों और उपभोक्ताओं को बेचे जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया। जानकारी के अनुसार, खोया मंडी, मोरी गेट, बाग दीवार और संजय मार्केट में अधिकारियों को लगभग 2,830 किलोग्राम लावारिस खोया, धाप और मक्खन बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में पड़ा मिला। रिपोर्ट के अनुसार, उत्पादों से दुर्गंध आ रही थी और उनमें खराबी के लक्षण दिखाई दे रहे थे।

Also read: Delhi News: BRICS Summit 2026 से पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, जाम से बचने के लिए यात्रियों को दी खास सलाह

अधिकारियों ने विक्रेताओं से आगे आकर खाद्य पदार्थों को वापस लेने की अपील करते हुए सार्वजनिक घोषणाएं कीं, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। इसके बाद, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार, पूरे स्टॉक को जब्त कर मजनू का टीला स्थित MCD डंपिंग साइट पर नष्ट कर दिया गया। प्रयोगशाला परीक्षणों में भी कुछ उत्पादों की गुणवत्ता पर चिंता जताई गई। मोरी गेट से एकत्र किए गए खोया और क्रीम के सभी 10 नमूने राज्य प्रयोगशाला में विश्लेषण के दौरान मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके अलावा बाग दीवार-संजय मार्केट क्षेत्र से भी खोया के दो प्रवर्तन नमूने एकत्र किए गए।

इस बीच, खाद्य सुरक्षा व्हील (FSW) का उपयोग करके परीक्षण किए गए पनीर और खोया के दो-दो नमूनों सहित चार नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए। जनकपुरी मंडी में किए गए निरीक्षणों में कुछ और चिंताएं सामने आईं। प्रवर्तन दल ने 10 खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और पनीर के 10 प्रवर्तन नमूने एकत्र किए। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा व्हील का उपयोग करके 28 निगरानी नमूनों का मौके पर ही विश्लेषण भी किया। विभाग के अनुसार, इनमें से चार नमूनों में डिटर्जेंट की मौजूदगी पाई गई। एहतियात के तौर पर लगभग 150 किलोग्राम पनीर और 10 किलोग्राम खोया नष्ट कर दिया गया।

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने खाद्य सुरक्षा विभाग को त्योहारों के मौसम में कड़ी निगरानी रखने और गहन निरीक्षण जारी रखने का निर्देश दिया है। विभाग ने कहा कि उपभोक्ता सुरक्षा सर्वोपरि है और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जहां भी मिलावटी या असुरक्षित भोजन पाया जाए, वहां तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए। बता दें, त्योहारों में मिठाई, दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग सामान्य तौर पर बढ़ जाती है और खोया, पनीर, क्रीम और अन्य सामग्रियों की खरीदारी बढ़ जाती है। इस समस्या को देखते हुए अधिकारियों ने उपभोक्ताओं और खाद्य व्यवसायों से सतर्क रहने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि केवल सुरक्षित और मानकों के अनुरूप उत्पाद ही बेचे जाएं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 24 October 2026: देश के 17 राज्यों में मौसम का यू-टर्न, बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 24 October 2026: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके चलते 17 राज्यों में बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मिले सरकार विरोधी पोस्टर, FIR दर्ज, स्पेशल सेल करेगी जांच

Anti Government Posters: दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सरकारी कामकाज पर सवाल उठाने वाले पोस्टर मिलने से हड़कंप मच गया। मेट्रो ट्रेन के अंदर दो पोस्टर चिपकाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मेट्रो रेलवे एक्ट, 2002 के तहत FIR दर्ज की है।पुलिस ने दोनों पोस्टर जब्त कर लिए हैं

त्योहारों के सीजन में रैली से कारोबार प्रभावित होने की आशंका, राहुल गांधी से कार्यक्रम स्थगित करने की मांग

Delhi News: त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती ग्राहकों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों के बीच दिल्ली के कारोबारियों ने राहुल गांधी से प्रस्तावित रैली

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast