Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: CM रेखा गुप्ता का डिजिटल दांव...शिकायतों के लिए किया ऐप लॉन्च, 15 दिन में होगा समाधान

Delhi News: CM रेखा गुप्ता का डिजिटल दांव...शिकायतों के लिए किया ऐप लॉन्च, 15 दिन में होगा समाधान

CM Jansunwai App Launched: दिल्ली सरकार ने आम आदमी की शिकायतों को तेजी से दूर करने के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय में 'सीएम जनसुनवाई' पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था के तहत दिल्लीवासी अब पानी, बिजली, सड़क, सफाई, नगर निगम, डीडीए, दिल्ली पुलिस और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें आसानी से अपने मोबाइल से दर्ज कर सकेंगे। खास बात यह है कि समस्या का निवारण 15दिनों के अंदर सुनिश्चित किया जाएगा।

'सीएम जनसुनवाई' ऐप के साथ ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च के दौरान कहा 'आज हमने दिल्ली की जनता के लिए शासन के दरवाजे पूरी तरह खोल दिए हैं। पहले जनसुनवाई सत्रों में लोग लंबी लाइनों में खड़े होते थे, अब यह सब डिजिटल हो गया है। शिकायत दर्ज करने से लेकर उसके समाधान तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी।' उन्होंने बताया कि शिकायतें ऑटोमैटिक तरीके से संबंधित जन शिकायत समाधान अधिकारी (JSSA) को जाएंगी और अगर समय पर निस्तारण नहीं हुआ तो ऑटो-अपील मैकेनिज्म से उच्च अधिकारियों तक पहुंच जाएगी।

इस ऐप और पोर्टल के लॉन्च के साथ ही ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को 7,000कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से जोड़ा गया है, जिससे ग्रामीण और दूर-दराज इलाकों के लोग भी आसानी से सरकारी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही EWS/DG/CWSN एडमिशन प्लेटफॉर्म का भी उद्घाटन किया गया, जो स्कूल एडमिशन प्रक्रिया को सरल बनाएगा।

ऐप डाउनलोड या पोर्टल पर रजिस्टर

सरकार के अनुसार, यह पहल पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम है। दिल्लीवासियों को सलाह दी गई है कि वे Play Store या App Store से 'CM Jansunwai' ऐप डाउनलोड करें या cmjansunwai.delhi.gov.in पर जाकर रजिस्टर करें। शिकायत दर्ज करने पर उन्हें यूनिक ट्रैकिंग आईडी मिलेगी, जिससे वे रीयल-टाइम स्टेटस चेक कर सकेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

POCSO में फंसाने की धमकी देकर प्रिंसिपल से 7 लाख ऐंठे, ‘रील स्टार’ पुलिसकर्मी समेत 3 पर केस दर्ज

POCSO Threat Case Pune Police: पुणे पुलिस से वर्दी की बदनामी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर 'रील स्टार' के नाम से मशहूर दामिनी स्क्वॉड की महिला कॉन्स्टेबल सोनाली हिंगे समेत तीन पुलिसकर्मियों पर 55 वर्षीय पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रिंसिपल से 7 लाख रुपये की उगाही करने का गंभीर आरोप लगा है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast