पूर्व लिव-इन पार्टनर ने छीनी गर्भवती महिला की जिंदगी, फिर पति ने भी उठाया चाकू और...जानें खूनी वारदात का राज

पूर्व लिव-इन पार्टनर ने छीनी गर्भवती महिला की जिंदगी, फिर पति ने भी उठाया चाकू और...जानें खूनी वारदात का राज

Delhi Nabi Karim Double Murder Case:दिल्ली के नबी करीम इलाके में 18 अक्टूबर 2025 की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां गर्भवती महिला शालिनी (22 वर्ष) की उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर आशु उर्फ शैलेंद्र (34 वर्ष) ने चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद शालिनी के पति आकाश (23 वर्ष) ने आरोपी को पकड़कर उसी चाकू से उसे मार डाला। तो वहीं, आकाश को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। इस घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, शनिवार रात करीब 10:15 बजे आकाश अपनी पत्नी शालिनी के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर अपनी सास शीला से मिलने नबी करीम जा रहे थे। इसी दौरान आशु ने चाकू से हमला किया। आकाश ने बीच-बचाव किया, लेकिन हमलावर ने शालिनी पर कई वार किए। आकाश ने हमलावर से चाकू छीनकर पलटवार किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने शलिनी और आशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश की हालात नाजुक बनी हुई हैं।

दरअसल, बताया जा रहा है कि  कुछ समय पहले शालिनी का अपने पति आकाश से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह आशु के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। परिवार के समझाने के बाद वह दो महीने पहले अपने पति के पास लौट आई थी। लेकिन आशु को यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने खुद को शालिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता मान लिया, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशु नबी करीम थाने का घोषित बदमाश था, जबकि आकाश के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a comment