Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price Today 22 October 2026: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 22 October 2026: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 22 October 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 478 रुपये यानी 0.33% टूटकर 1,46,041 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,46,519 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार सोने का भाव 1,46,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4,129.10 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव सभी टैक्स सहित घटकर 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,46,230 रुपये, 22 कैरेट 1,34,050 रुपये और 18 कैरेट 1,09,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

दूसरी तरफ चांदी के दाम में भी नरमी आई है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 2,436 रुपये यानी 1.15% गिरकर 2,09,049 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि पिछले सत्र में यह 2,11,485 रुपये पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,09,510 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 57.37 डॉलर प्रति औंस रही। वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने चांदी का भाव 2,13,400 रुपये प्रति किलो बताया है, जबकि गुडरिटर्न्स के अनुसार इसकी कीमत 2,30,000 रुपये प्रति किलो है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के ताजा भाव।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत

दिल्ली   
24 कैरेट सोना - ₹1,46,230 प्रति 10 ग्राम 
22 कैरेट सोना - ₹1,34,050 प्रति 10 ग्राम  
18 कैरेट सोना - ₹1,09,710 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,30,000 प्रति किलो

मुंबई
24 कैरेट सोना - ₹1,46,080 प्रति 10 ग्राम 
22 कैरेट सोना - ₹1,33,900 प्रति 10 ग्राम  
18 कैरेट सोना - ₹1,09,560 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,30,000 प्रति किलो

कोलकाता
24 कैरेट सोना - ₹1,46,080 प्रति 10 ग्राम 
22 कैरेट सोना - ₹1,33,900 प्रति 10 ग्राम  
18 कैरेट सोना - ₹1,09,560 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,30,000 प्रति किलो

चेन्नई 
24 कैरेट सोना - ₹1,47,170 प्रति 10 ग्राम 
22 कैरेट सोना - ₹1,34,900 प्रति 10 ग्राम  
18 कैरेट सोना - ₹1,08,850 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,40,000 प्रति किलो

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार के 1,200 गांवों में जलवायु अनुकूल खेती को मिलेगा बढ़ावा, 27,600 एकड़ में होगा फसल प्रत्यक्षण

Bihar News:बिहार में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए चतुर्थ कृषि रोड मैप के

Haryana Politics: दीपेंद्र हुड्डा ने BJP सरकार को घेरा, किसान, युवा और विकास के मुद्दों पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस के रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की बीजेपी सरकार के 12 साल के कार्यकाल को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने, किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने, बेरोजगारी और नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर निशाना साधा। दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने से लेकर युवाओं को रोजगार देने तक कई वादे किए थे, लेकिन उन्हें सही तरीके से पूरा नहीं किया गया। प्रेस वार्ता में सोनीपत लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक बीबी बत्रा, विधायक शकुंतला खटक और पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा भी मौजूद रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast