Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 22 October 2026: 9 राज्यों में आफत की बारिश का अलर्ट! 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 22 October 2026: 9 राज्यों में आफत की बारिश का अलर्ट! 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 22 October 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD ने 22 अक्टूबर को देश के 9 राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है। वहीं, कई इलाकों में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली कड़कने की संभावना है। समुद्र में खराब मौसम को देखते हुए केरल तट, लक्षद्वीप और कर्नाटक के आसपास मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, 24 अक्टूबर से सक्रिय होने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव ला सकता है। दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 25 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 अक्टूबर को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप सहित कई क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। कुछ स्थानों पर बारिश की तीव्रता अधिक रहने का अनुमान है, ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी पर ध्यान देने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली और यूपी में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में 22 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, जबकि रात के समय तापमान में गिरावट से हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम सामान्य रहने की संभावना है। राज्य के ग्रामीण इलाकों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि 24 अक्टूबर से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु तट के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 22 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में 25 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, केरल में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। यहां 23 अक्टूबर के अलावा 26 और 27 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में 22 और 25 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं, जबकि 23 और 24 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट से मिली जमानत

Ranka- Saurav gets bail: CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दोनों नेताओं को

SBI में निकली भर्ती, नहीं देना होगा कोई एग्जाम; सिर्फ इंटरव्यू से होगा चयन, 1.60 करोड़ रुपये तक का CTC

SBI Vaccancy: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में भर्ती को लेकर नौकरी की

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast