बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

Bihar Election 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 57उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जो मुख्य रूप से चुनाव के पहले चरण की सीटों पर केंद्रित हैं। पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है। JDU NDA गठबंधन का हिस्सा है और इस बार वह 101सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।

इस सूची में कुछ प्रमुख नाम शामिल हैं, जैसे पूर्व विधायक अनंत सिंह को मोकेमा से, श्याम रजक को फुलवारी से और विजय कुमार चौधरी को सरायरंजन से टिकट दिया गया है। पार्टी ने जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है, जिसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के प्रतिनिधि शामिल हैं।

किसे-कहां से मिला चुनावी टिकट?

  1. आलमनगर – नरेंद्र नारायण यादव
  2. बिहारीगंज – निरंजन कुमार मेहता
  3. सिंघेश्वर (अ.जा.) – रमेश ऋषिदेव
  4. मधेपुरा – कविता साहा
  5. सोनबरसा (अ.जा.) – रत्नेश सादा
  6. महिषी – गुंजेश्वर साह
  7. कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) – अतिरेक कुमार
  8. बेनीपुर – विनय कुमार चौधरी
  9. दरभंगा ग्रामीण – ईश्वर मंडल
  10. बहादुरपुर – मदन सहनी
  11. गयघाट – कोमल सिंह
  12. मीनापुर – अजय कुशवाहा
  13. सकरा (अ.जा.) – आदित्य कुमार
  14. कांटी – ई० अजीत कुमार
  15. कुचायकोट – अमरेंद्र कुमार पांडेय
  16. भोरै (अ.जा.) – सुनील कुमार
  17. हथुआ – रामसेवक सिंह
  18. बरोली – मंजीत सिंह
  19. जीरादेई – भीष्म कुशवाहा
  20. रघुनाथपुर – विकास कुमार सिंह उर्फ़ जीशु सिंह
  21. बजहरिया – इन्द्रदेव पटेल
  22. महाराजगंज – हेम नारायण साह
  23. एकमा – धूमल सिंह
  24. मॉड़ी – रणधीर सिंह
  25. परसा – छोटे लाल राय
  26. वैशाली – सिद्धार्थ पटेल
  27. राजापाकर (अ.जा.) – महेन्द्र राम
  28. मेहनार – उमेश सिंह कुशवाहा
  29. कल्याणपुर (अ.जा.) – महेश्वर हजारी
  30. वारिसनगर – डॉ० मांजरीक मृगाल
  31. समस्तीपुर – अश्वमेध देवी
  32. मोरवा – विद्यासागर सिंह निशाद
  33. सरायराजन – विजय कुमार चौधरी
  34. विभूतिपुर – रवीना कुशवाहा
  35. हसनपुर – राज कुमार राय
  36. चेरिया बरियारपुर – अभिषेक कुमार
  37. मटिहानी – राजकुमार सिंह
  38. अलोली (अ.जा.) – रामचंद्र सदा
  39. खगड़िया – बल्लू मंडल
  40. बेलदौर – पन्ना लाल पटेल
  41. जमालपुर – नचिकेता मंडल
  42. सूर्यगढ़ा – रामानन्द मंडल
  43. शेखपुरा – रणधीर कुमार सोनी
  44. बरबीघा – डॉ० कुमार पुष्पज्य
  45. अस्थावाँ – जितेन्द्र कुमार
  46. राजगीर (अ.जा.) – कौशल किशोर
  47. इस्लामपुर – रूहेल रंजन
  48. हिलसा – कृष्ण मुरारी शरण उर्फ़ प्रेम मुखिया
  49. नालंदा – श्रवण कुमार
  50. हरणौत – हरिनारायण सिंह
  51. मोका­मा – अनंत सिंह
  52. फुलवारी (अ.जा.) – श्याम रजक
  53. मसौढ़ी (अ.जा.) – अरुण मांझी
  54. संदेश – राधा चरण साह
  55. जगदीशपुर – भगवान सिंह कुशवाहा
  56. डुमरांव – राहुल सिंह
  57. राजपुर (अ.जा.) – संतोष कुमार निराला

Leave a comment