Congress Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चली लंबी चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने गुरुवार रात को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 48नाम शामिल हैं। यह घोषणा नामांकन की अंतिम तिथि से ठीक एक दिन पहले की गई है, जब पहले चरण के लिए नामांकन भरने की समय सीमा 17अक्टूबर को समाप्त हो रही है।
कांग्रेस ने इस सूची को जारी करते हुए महागठबंधन के सहयोगियों, खासकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया को गति दी है। सूची में पार्टी के प्रमुख नेताओं को प्रमुख सीटों पर टिकट दिए गए हैं, जो उनकी मजबूत पकड़ वाले इलाकों को मजबूत करने का प्रयास दिखाते हैं। बता दें कांग्रेस, राजद, लेफ्ट और अन्य दलों के महागठबंधन की ओर से ये उम्मीदवारों की पहली लिस्ट है। वहीं, बिहार की 243विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव दो चरणों में 6और 11नवंबर को होंगे, जबकि नतीजे 14नवंबर को घोषित होंगे।
कांग्रेस उम्मीदवार और उनकी सीटें
सूची में विविधता का ध्यान रखा गया है, जिसमें महिलाएं, मुस्लिम उम्मीदवार, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हैं। सूची में पांच महिलाओं को टिकट दिए गए हैं।
1. बगहा - जयेश मंगल सिंह
2. नौतन - अमित गिरी
3. चनपटिया - अभिषेक रंजन
4. बेतिया - वासी अहमद
5. रक्सौल - श्याम बिहारी प्रसाद
6. गोविंदगंज - शशि भूषण राय @ गप्पू राय
7. रीगा - अमित कुमार सिंह टुन्ना
8. बथनाहा (अ.जा.) - इंजीनियर नवीन कुमार
9. बेनीपट्टी - नलिनी रंजन झा
10. फुलपरास - सुभोध मंडल
11. फोर्ब्सगंज - मनोज विश्वस
12. बहादुरगंज - प्रो. मसवार आलम @ प्रो. मुशब्बिर आलम
13. कदवा - शकील अहमद खान
14. मनीहारी (अ.ज.जा.) - मनोहर प्रसाद सिंह
15. कोढ़ा (अ.जा.) - पूनम पासवान
16. सोनबरसा (अ.जा.) - सरिता देवी
17. बेनीपुर - मिथिलेश कुमार चौधरी
18. सकरा (अ.जा.) - उमेश राम
19. मुज़फ्फरपुर - बिजेन्द्र चौधरी
20. गोपालगंज - ओम प्रकाश गर्ग
21. कुचायकोट - हरिनारायण कुशवाह
22. लालगंज - आदित्य कुमार राजा
23. वैशाली - इंजीनियर संजीव सिंह
24. राजा पाकर (अ.जा.) - श्रीमती प्रतिमा कुमारी
25. रोसड़ा (अ.जा.) - ब्रज किशोर रवि
26. बछवाड़ा - शिव प्रकाश गरीब दास
27. बेगूसराय - श्रीमती अमिता भूषण
28. खगड़िया - डॉ. चंदन यादव
29. बेलदौर - मिथिलेश कुमार निषाद
30. भागलपुर - अजीत कुमार शर्मा
31. सुल्तानगंज - लालन यादव
32. अमरपुर - जितेन्द्र सिंह
33. लखीसराय - अमरेश कुमार (अनीश)
34. बारबिघा - त्रिशूलधारी सिंह
35. बिहार शरीफ - उमैर खान
36. नालंदा - कौशलेंद्र कुमार “छोटे मुखिया”
37. हरनौत - अरुण कुमार बिंद
38. कुम्हरार - इन्द्रदीप चंद्रवंशी
39. पटना साहिब - शशांत शेखर
40. बिक्रम - अनिल कुमार सिंह
41. बक्सर - संजय कुमार तिवारी
42. राजपुर (अ.जा.) - विष्णुनाथ राम
43. चेनारी (अ.जा.) - मंगल राम
44. करगहर - संतोष मिश्रा
45. कुटुंबा (अ.जा.) - राजेश राम
46. औरंगाबाद - आनंद शंकर सिंह
47. वजीरगंज - अवधेश कुमार सिंह
48. हिसुआ - नीतू कुमारी
Leave a comment