Bihar Election 2025:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 71 नामों पर मुहर लगाई गई है। BJP ने अपने दो उपमुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्रमशः तारापुर और लखीसराय से टिकट दिया है। इसके अलावा, राज्य मंत्री नितिन नवीन को बांकीपुर से और रेणु देवी को बेतिया से टिकट दिया गया है।
बता दें, BJP और जदयू के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला पहले ही तय हो चुका है, जिसमें दोनों पार्टियों को 101-101 सीटें दी गई हैं। लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, राष्ट्रीय लोक मंच को 6 सीटें और हम (सेक्युलर) को भी 6 सीटें दी गई हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। चुनाव के परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
जानिए किसे कहां से मिला टिकट
बेतिया से रेणु देवी, परेहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी, जमुई से प्रमोद कुमार सिन्हा, मधुबन से राणा रणधीर सिंह, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, ढाका से पवन जायसवाल, रीगा से बैद्यनाथ प्रसाद, बथनाहा (अजा) से अनिल कुमार राम, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू, बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा, खजौली से अरुण शंकर प्रसाद, बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर बचौल, राजनगर (अजा) से सुजीत पासवान, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, फारबिसगंज से विद्या सागर केसरी, सिकटी से विजय कुमार मंडल, बनमनखी से कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया से विजय कुमार खेमका, कटिहार से तारकिशोर प्रसाद, सहरसा से निशा सिंह को उम्मीदवार बनाया गया हैं।
सहरसा से आलोक रंजन झा, गौरा बौराम से सुजीत कुमार सिंह, दरभंगा से संजय सरावगी, केवटी से मुरारी मोहन झा, जाले से जिबेश कुमार मिश्रा, कुढ़नी से केदार प्रसाद गुप्ता, बरुराज से अरुण कुमार सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह, बैकुण्ठपुर से मिथिलेश तिवारी, सिवान से मंगल पांडेय, दरौंदा से कर्णजीत सिंह, गोरेयाकोठी से देवेश कांत सिंह, तरैया से जनक सिंह, अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू, हाजीपुर से अवधेश सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह, पातेपुर (अजा) से लखेंद्र कुमार रौशन, मोहिउद्दीन नगर से राजेश कुमार सिंह, बछवारा से सुरेंद्र मेहता, तेघरा से रजनीश कुमार, बेगूसराय से कुंदन कुमार, भागलपुर से रोहित पांडेय, बांका से राम नारायण मंडल, कटोरिया (अजजा) से पूरण लाल टुडू, तारापुर से सम्राट चौधरी, मुंगेर से कुमार प्रणय, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया हैं।
बिहारशरीफ से डॉ सुनील कुमार, दीघा से संजीव चौरसिया, बांकीपुर से नितिन नबीन, कुम्हरार से संजय गुप्ता, पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा, दानापुर से रामकृपाल यादव, बिक्रम से सिद्धार्थ सौरव, बड़हरा से राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा से संजय सिंह "टाइगर", तरारी से विशाल प्रशांत, अरवल से मनोज शर्मा, औरंगाबाद से त्रिविक्रम सिंह, गुरुआ से उपेंद्र दांगी, गया शहर से डॉ प्रेम कुमार, हिसुआ से अनिल सिंह और वारसलीगंज से अरुणा देवी को उम्मीदवार बनाया गया हैं।
Leave a comment