NASA: जल्द ही पूरा होगा दूसरे ग्रहों पर रहने का सपना, NASA के वैज्ञानिक का बड़ा दावा

NASA: जल्द ही पूरा होगा दूसरे ग्रहों पर रहने का सपना, NASA के वैज्ञानिक का बड़ा दावा

नई दिल्लीअमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्री के साइंटिस्ट जोनाथन जियांग ने खुलासा किया है कि 200 सालों में इंसान दूसरे ग्रहों पर रहना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि अपने ग्रह को छोड़ने के लिए मनुष्यों को परमाणु और नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल में तेजी लाने की जरूरत है।करीब 60 साल पहले एक सोवियत एस्ट्रोनॉमर ने कार्दाशेव स्केल के बारे में बताया गया था, जिसमें वो किसी भी बुद्धिमान प्रजाति की तकनीकी क्षमता का मेजरमेंट किया जा सकता है।

साल 1964 में सोवियत खगोलशास्त्री निकोलाई कार्दाशेव ने एक बुद्धिमान प्रजाति की तकनीकी क्षमता का अनुमान लगाने के लिए एक मेजरमेंट स्कीम की बात कही थी। इसके बाद इसे कार्ल सागन ने संशोधित किया था।Physics की हमारी वर्तमान समझ हमें बताती है कि हम सीमित संसाधनों के साथ इस छोटी सी चट्टान पर फंसे हैं। पृथ्वी अंधेरे से घिरा एक छोटा सी जगह है। जोनाथन जियांग ने कहा कि हमें ऊर्जा स्रोतों के गलत इस्तमाल से बचाना चाहिए।

जियांग का कहना है कि ऊर्जा की बढ़ती खपत से बने खतरे से समझ आता है कि वैज्ञानिकों को अब तक एलियन सभ्यताओं का कोई सबूत क्यों नहीं मिला है। अगर पृथ्वी बहुत खास नहीं है और जीवन और बुद्धि का विकास इतना अनोखा नहीं है, तो गैलैक्सी को बुद्धिमानप्रजातियों से भरा होना चाहिए। हम भले ही खगोलीय रूप से बहुत लंबे समय से नहीं रह रहे हैं, लेकिन आकाशगंगा अरबों सालों पुरानी है। निश्चित रूप से अब तक किसी न किसी को तो टाइप III स्टेज में पहुंचना चाहिए था। गंभीरता से गैलैक्सी की खोज शुरू कर देनी चाहए थी।

Leave a comment