NASA ने किया पृथ्वी के नए चांद का खुलासा,पृथ्वी और सूरज का लगा रहा है चक्कर

NASA ने किया पृथ्वी के नए चांद का खुलासा,पृथ्वी और सूरज का लगा रहा है चक्कर

Quasi-Moon:पूरा विश्व जानता है की अंतरिक्ष में एक ही चांद है।जिसकी खूबसूरती और शीतलता से हर कोई वाकिफ़ है। वहीं अगर हम कहें की धरती को अब एक नया चांद मिल गया है तो आपके मन में कई तरह के सवाल आएंगे। इस लिए आपको पहले ही बता दें की NASA ने एक नया चांद खोज निकाला है। साथ ही नासा ने इस चांद को 'क्वासी-मून यानी अर्ध-चंद्रमा' नाम दिया है।

NASAकेवैज्ञानिकों ने क्वासी-मून की खासियात बताते हुए कहा है कि यह नया चांद पृथ्वी और सूर्य दोनों का ही चक्कर लगाता है। इसके बारे में नासा के वैज्ञानिकों ने कईअहम प्रकार के खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं नए चांद की खासियतों के बारे में? इसे कैसे ढुंढा गया? कब तक ये पृथ्वी का चक्कर लगा ता रहेगा?

क्या है ये नया चांद कब तक रहेगा पृथ्वी के समीप
NASA के अनुसार, क्वासी मून के नाम से संबोधित यह चांद एक प्रकार का स्पेस रॉक है। जिसका डायमीटर लगभग 30-50 फीट हो सकता है। ये हमारे चंद्रमा के डायामीटर का एक छोटा सा अंश है। ये चंद्रमा पिछले 2100 साल (100BC) से ही पृथ्वी के आसपास मौजूद था लेकिन इसकी पहचान अब हुई है। ये चांद आने वाले अगले 1500 साल तक यानी AD 3700 तक पृथ्वी का चक्कर लगाता रहेगा। हालांकि अब तक इससे पृथ्वी को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। 2023 FW13 सूर्य के चारों ओर उतने ही समय में चक्कर लगाता है जितने समय में (365 दिन) पृथ्वी लगाती है, साथ ही ये पृथ्वी के चारों ओर भी चक्कर लगाता है।

कैसे मिला नया चांद ?  
नया चांद पहली बार 28 मार्च 2023 को देखा गया था। इसे देखने के लिए वैज्ञानिकों नेपैनस्टार्स टेलिस्कोप का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद से वैज्ञानिकों ने इस पर अध्ययन करना शुरू कर दिया था। लेकिन अब जाकर इसकी पुष्टि हुई है। इसका नाम इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के माइनर प्लैनेट सेंटर की सूची में दर्ज किया गया है। वैज्ञानिकों ने अध्ययन के दौरान पाया की ये पृथ्वी और सूर्य दोनों का चक्कर लगाता है। 

Leave a comment