Search KhabarFast

Press ESC to close

Namo Bharat: दिल्ली, फरीदाबाद से पलवल तक होगा नमो भारत का संचालन, जाने लें पूरा रूट

Namo Bharat: दिल्ली, फरीदाबाद से पलवल तक होगा नमो भारत का संचालन, जाने लें पूरा रूट

Namo Bharat Route:दिल्ली मेरठ रैपिड रेल की शुरुआत होने के बाद इस दूसरे रूट पर शुरू करने की तैयारी है। अब रैपिड रेल को लेकर फोक्स हरियाणा पर है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-पानीपत-करनाल, दिल्ली-एसएनबी-अलवर और दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल कॉरिडोर बनाने की तैयारी है।

ये कॉरिडोर सराय काले खां से शुरू होकर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ होते हुए पलवल तक जाएगा। इसकी कुल लंबाई करीब 70-72 किलोमीटर होगी। इसमें सराय काले खां, बदरपुर, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-12,बल्लभगढ़ और पलवल आखिरी स्टेशन हो सकता है।  

दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल प्रोजेक्ट

दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल नमो भारत प्रोजेक्ट अभी मंजूरी के शुरुआती चरण में है। नमो भारत या मेट्रो विस्तार के लिए सर्वे और प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर चर्चा हो रही है। सरकार का फोक्स रूट के डीपीआर, टेंडर और भूमि अधिग्रहण पर होगा। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ट्रैक और पिलर बिछाने में 3 से 4 साल का वक्त लगता है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो 2029-30 तक इस रूट पर नमो भारत ट्रेन का ट्रायल देखने को मिल सकता है।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी

इसके अलावा दोनों औद्योगिक केंद्रों के बीच एक नया 31 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जो पलवल को सीधे जेवर एयरपोर्ट से कनेक्ट करेगा। यह मार्ग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास से शुरू होगा। वहां से यमुना एक्सप्रेसवे को पार करते हुए सीधे एयरपोर्ट को जोड़ेगा। इससे पलवल से जेवर का समय केवल 20-25 मिनट रह जाएगा। दिल्ली-पलवल-बल्लभगढ़ कॉरिडोर को सीधे जेवर एयरपोर्ट के मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब से जोड़ेगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

LPG नियमों में बड़ा बदलाव, 1 मई से लागू हुए नए डिलीवरी और कनेक्शन नियम

मध्य पूर्व में तेल और गैस आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत सरकार और तेल कंपनियों ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर डिलीवरी और कनेक्शन नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

हज यात्रियों को देना होगा 10,000 अतिरिक्त शुल्क, ओवैसी ने किया फैसले का विरोध

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों के लिए एक नया निर्देश जारी किया है, जिसके अनुसार सभी यात्रियों को ₹10,000 का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने की संभावना, सरकार कर रही समीक्षा

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सरकार इस समय कीमतों को लेकर गंभीर समीक्षा कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast