चीनी ऐप को मुकेश अंबानी ने किया रिलॉन्च, 5 साल पहले भारत सरकार ने किया था बैन

चीनी ऐप को मुकेश अंबानी ने किया रिलॉन्च, 5 साल पहले भारत सरकार ने किया था बैन

Mukesh Ambani Launched Application: साल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी को लेकर विवाद बढ़ गया था। इस घटना में देश के करीब 20जवान शहीद हो गए थे। उस समय भारत ने चीन की 50 से ज्यादा ऐप्स को बैन कर दिया था। जिसमें TikTok समेत एक फैशन ऐप Shein भी शामिल थी। अब यही फैशन ऐप करीब 5साल के बाद इंडिया लॉन्च की गई है। इसे रीलॉन्च करने वाली कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल है। 

बता दें कि, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल ने 5साल पहले लाइसेंसिंग डील के तहत Shein की एक डेडिकेटेड ऐप लॉन्च की थी। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, शनिवार को ये ऐप बिना किसी शोर-शराबे या ऑफिशियल अनाउंसमेंट के भारत में री-लॉन्च कर दी गई।

क्यों दोबारा किया गया लॉन्च?  

रिलायंस ने पिछले साल ही शीन ऐप को इंडिया में दोबारा लॉन्च करने के लिए एक पार्टनरशिप की थी। कुछ वक्त पहले रिलायंस रिटेल ने अपने फैशन ब्रांड Ajio की ऐप पर Shein की टेस्टिंग की थी। अब Shein ब्रांड करीब 5साल के बैन के बाद भारत में रिलॉन्च किया गया है। भारत में फास्ट फैशन तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस सेगमेंट में टाटा ग्रुप के ब्रांड Zudio ने जहां तेजी से नया मुकाम हासिल किया है। वहीं Flipkart की Myntra ऐप इस सेगमेंट में सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बन गया है। जबकि Snitch जैसे नए स्टार्टअप भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में रिलायंस रिटेल भी इस सेगमेंट में Shein के दम पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। 

मुकेश अंबानी ने शीन के साथ किया था करार  

रेडसीर स्ट्रैटजी कंसल्टेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का फास्ट फैशन मार्केट 2030-31तक 50बिलियन डॉलर होने का अनुमान जताया है।  तब भारत के टोटल फैशन रिटेल मार्केट में फास्ट फैशन की हिस्सेदारी करीब 25से 30फीसदी होगी। गैरतलब है कि Shein ब्रांड की शुरुआत 2012में चीन में हुई थी। बाद में इसका हेडक्वार्टर सिंगापुर शिफ्ट किया गया था।  ये ब्रांड काफी कम कीमत पर वेस्टर्न कपड़े ऑफर करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल सरकार ने संसद को जानकारी दी थी कि रिलायंस ने Shein ब्रांड के साथ करार किया है। जिसमें भारतीय वेंडर्स Shein ब्रांड को प्रोडक्ट्स की सप्लाई करेंगे। इसके अलावा कोई और जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी।

Leave a comment