पैसों के लालच में मां ने उजाड़ा बेटी का घर, बेटों के साथ मिलकर जमाई को उतारा मौत के घाट

पैसों के लालच में मां ने उजाड़ा बेटी का घर,  बेटों के साथ मिलकर जमाई को उतारा मौत के घाट

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र में कलयुगी मां ने पैसों के लालच में बेटी को विधवा कर दिया। जानकारी के अनुसार पैसों के लालच में मां ने बेटी का घर उजाड़ा दिया। मां ने 2 बेटों के साथ मिलकर सांस ने जमाई को मौत के घाट उतार दिया। कलयुगी मां ने बेटी की दूसरी शादी करवाकर रुपये वसूलना चाहती थी।

मामला भानपुरा थाना क्षेत्र का है। टीआई अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि 19 जुलाई को कोटड़ी टैंक गांव के पास निकट झाड़ियों में एक व्यक्ति की नरकंकाल अवस्था में लाश मिली थी। मृतक की पहचान सूरजमल के रूप मे हुई थी।मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो चौकाने वाला खुलासा सामने आया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी लाड़बाई को उसकी माँ केलाशबाई नतारे(दूसरी शादी) करके रुपये कमाना चाहती थी।मां कैलाशीबाई ने उसके 2 बेटा ओर सांढू सांवरा सभी ने 11 जुलाई की शाम को मृतक सूरजमल को अपने  बड़ोदिया गांव से पार्टी करने के बहाने घर से ले गए।

इसके बाद मृतक की सासु ओर 2 बेटों, ओर साढू, सभी ने मिलकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर लाश को जंगल मे झाड़ियों में फेंक कर लौट आए। पुलिस ने 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने हत्या की घटना को 14 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

Leave a comment