मुंह में छालों की समस्या से हो सकती है ये बीमारी, जानें कैसे करें बचाव

मुंह में छालों की समस्या से हो सकती है ये बीमारी, जानें कैसे करें बचाव

नई दिल्ली: हम में से ज्यादातर लोगों को मुंह में छालों की समस्या कभी न कभी जरूर हुई होगी। लेकिन अगर आपको बार-बार इस तरह की दिक्कत हो रही है तो सावधान हो जाइए, ऐसी समस्या कई तरह के गंभीर रोगों का संकेत भी हो सकता है। सामान्यतौर पर जीभ,होंठ,गाल या गले में छाले निकल आते है,जिसके कारण आपको दर्द और कुछ भी खाने में काफी दिक्कत हो सकती है। ऐसी समस्या अल्सरेटिव कोलाइटिस और रोग जैसी गंभीर स्थितियों का संकेत भी हो सकती है। इसलिए आज हम आपको इन बीमारियों और इनके बचाव के बारें में बताने वाले है।

लिप कैंसर के लक्षण

अगर आपके मुंह में बार-बार छाले पड़ जाते हैं और जल्दी ठीक नहीं होते हैं तो ये चिंता की बात है। इसके अलावा, अगर मुंह में घाव या गांठ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। लिप कैंसर से कुछ लोगों के निचले होंठ से खून निकल सकता है। इसके अलावा, यदि आपके होंठ के ऊपर सफेद या लाल चकते पड़ जाते हैं तो बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाएं। होंठ में दर्द और सूजन के साथ मुंह-गले में दर्द भी लिप कैंसर के लक्षण हो सकते है। लिप कैंसर से दांत ढीले पड़ सकते हैं और आवाज भी बदल जाती है।

लिप कैंसर से कैसे करें बचाव

कोई भी कैंसर हो, उससे बचकर ही रहना चाहिए। वहीं अगर शुरूआती चरणों में इसका पता चल जाता है तो इलाज संभव है वरना शरीर को काफी नुकसान का सामना करना पड़ जाता है। अब बचाव की बात करें तो इसके बचाव के लिए सिगरेट,शराब, तंबाकू, गुटखा का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। फिजिकल एक्टिविटी करें और हेल्दी डाइट लें, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स ज्यादा हो।

Leave a comment