Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 23 August 2026: हरियाणा से लेकर उत्तराखंड गरजेगा बादल, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 23 August 2026: हरियाणा से लेकर उत्तराखंड गरजेगा बादल, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 23 August 2026: देशभर में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और 23 अगस्त यानी रविवार को भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग  के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क यातायात प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम करवट लेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। बिहार में 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी कई जगह बारिश का दौर जारी रह सकता है।

नार्थ-ईस्ट में कैसा रहेगा मौसम

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश वाले क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थिति बन सकती है। इसके अलावा केरल और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। वहीं कर्नाटक के कुछ अन्य हिस्सों के साथ तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भी मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कोंकण और गोवा में बारिश का दौर 24 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को स्थानीय मौसम अलर्ट पर नजर रखने और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।   

Also read: Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली सुबह-सुबह बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से राहत
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Holiday: अगस्त में इस दिन तक बंद रहेंगे बैंक, जानें कब शुरू होगा काम

अगर आपको आज यानी शनिवार, 22 अगस्त 2026 को बैंक की शाखा में कोई जरूरी काम है, तो आपको अपनी योजना बदलनी पड़ेगी। देशभर में आज बैंक बंद हैं।

'हाईकोर्ट में सही से नहीं की पैरवी...' रांची में प्रदर्शन करने वाले छात्र सोरेन सरकार के खिलाफ बरसे

Ranchi Protest: झारखंड में JPSC और JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले पर होईकोर्ट की तरफ से रोक लगाने के बाद आंदोलनकारी छात्रों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए धोखा करने का आरोप लगाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast