नई दिल्ली: भारत एक ऐसा देश जहां पर पहाड़, नदियों और जंगलों को पूजा जाता है। वहीं दुनिया के करीब सात अरब से ज्यादा लोगों को स्वच्छ हवा प्रदान करने वाले जंगल आज खुद अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे है। हालांकि जंगलों से हम लोगों को केवल हवा ही नहीं बल्कि फल,फूल,लकड़ियां,दवाईयां आदि प्राप्त होता है। वैसे तो भारत में कई ऐसे जंगल मौजूद है जिसकी जानकारी शायद आपको हो लेकिन आज हम कुछ ऐसे जंगलों का रहस्य खोलने जा रहे है जिससे शायद हीआप वाकिफ होंगे।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरवन के जंगल को भारत का सबसे ज्यादा बड़ा और खतरनाक जंगल के रूप मे जाना जाता है। यह जंगल गंगा नदी के डेलटा पर स्थित है और यह करीब 10 हजार किलोमीटर में फेला हुआ है। इस जंगल को बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इस जंगल मे आपको खारे पानी के खतरनाक मगरमच्छ भी मिल जाएंगे। हालांकि सुंदरवन के डेल्टा से ही भारत की सबसे पवित्र नदी गंगा, ब्रह्मपुत्र, पद्मा और मेघना आकर समुद्र में मिलती हैं। सुंदरवन का जंगल भारत और बांग्लादेश दोनों देशों में पड़ता है। यहां की जमीन बड़ी ही दलदली है और यहां पर दुनिया का सबसे हरा भरा जंगल भी मौजूद है।
इस लिस्ट मे दूसरा नाम गुजरात में स्थित गिर का जंगल का आता है,जिसे भारत का दूसरा सबसे खतरनाक जंगल माना जाता है। इस जंगल को एशियन शेरों के लिए जाना जाता है। यह सोमनाथ से 43 किलोमीटर उत्तर पूर्व की ओर और जूनागढ़ से 60 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की ओर स्थित है। इस जंगल का क्षेत्रफल 1,412 स्क्वायर किलोमीटर है। गिर के इस जंगल में से 258 किलोमीटर स्क्वायर का भाग पूरी तरीके से संरक्षित है और 1,153 किलोमीटर स्क्वायर का भाग एक वन्य जीव अभ्यारण्य है। गिर का जंगल विश्व में एकमात्र ऐसा जंगल है, जहां पर एशियन शेर मिलते हैं।
अब इसमें तीसरा नाम नामडाफा जंगल का आता है,जो पूर्वी हिमालय के अरूणाचल प्रदेश में स्थित है। वहीं यह जंगल कुल 1 हजार 9 सौ 85 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस जंगल की खासियत इनके जानवरों के कारण है क्योंकि इस अनोखे जंगल में ऐसे-ऐसे जानवर पाए जाते है जो भारत में और कहीं नहीं पाए जाते है। इन जंगलों में लाल पांडा, लाल लोमड़ी जैसे जानवर पाए जाते हैं।
Leave a comment