
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच यूद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीतचीत का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकल रहा है। युद्ध और भी गंभीर होता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी मीडिया के मुताबिक ईरान और उत्तर कोरिया को पीछे छोड़ते हुए रूस दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाला देश बन गया है। रूस 10 दिनों की अवधि में दुनिया का सबसे अधिक प्रतिबंध झेलने वाला देश बन गया है।
वैश्विक प्रतिबंध-ट्रैकिंग डेटाबेस, के अनुसार, 22 फरवरी से अमेरिका और यूरोपीय सहयोगियों के कार्रवाई में वृद्धि के साथ, रूस पर 2,778 नए प्रतिबंधों लगाया गया है। इनको मिलाकर रूस पर अब 5,530 प्रतिबंध लग चुके हैं। इस तरह रूस ने ईरान को पीछे छोड़ दिया है। जिसने एक दशक के दौरान इसके खिलाफ 3,616 प्रतिबंधों का सामना किया है, जो अपने परमाणु कार्यक्रम और आतंकवाद के समर्थन के लिए सबसे अधिक है। रूस पर दबाव लगभग हर दिन बढ़ा है।
ईरान की बात करें तो उसपर पिछले 10 साल में 3,616 प्रतिबंध लगे। इनमें से ज्यादातर उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम और आतंकवाद को सपोर्ट करने की वजह से थे। वहीं सीरिया और नॉर्थ कोरिया पर 2,608 और 2,077 पाबंदियां हैं। लेकिन अब रूस पर सिर्फ 10 दिनों में इतने प्रतिबंध लगे हैं कि सारे रिकॉर्ड ही टूट गए।
Leave a comment