MOOSEWALA MURDER: मुसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आखिरी शूटर भी हुआ गिरफ्तार

MOOSEWALA MURDER: मुसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आखिरी शूटर भी हुआ गिरफ्तार

नई दिल्लीपंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धु मुसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हाल ही में पंजाब पुलिस ने दो हत्यारों को एनकाउंटर में मार गिराया था, जबकि तीन गिरफ्तार हो चुके हैं। अब वहीं पुलिस ने आखिरी शार्प शूटर को भी पंजाब के ही अटारी से गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार किया गए इस शार्प शूटर का नाम दीपक मुंडी है और यह मूसेवाला के मर्डर में शामिल था।

जानकारी के मुताबिक, यह दीपक मुंडी मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक था। दीपक मुंडी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि सुबह से ही अमृतसर के बॉर्डर एरिया अटारी में एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स और एसटीएफ की टुकड़ियों ने इसके खिलाफ जाल बिछाया था और फिर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों ही टीमों को इस आरोपी की गिरफ्तारी के तौर पर कामयाबी मिली।

पकड़े गए सभी आरोपी

खबरों के मुताबिक, गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्नू और जगरूप सिंह रूपा के एनकाउंटर के बाद दीपक मुंडी ही एक मात्र शूटर बचा था। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 3 शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश उर्फ कुलदीप को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और दो शूटर एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं। ऐसे में दीपक मुंडी की गिरफ्तारी के साथ ही मूसेवाला का केस सॉल्व होता दिख रहा है।

आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। यह हमला उनके ही गांव मूसा के पास ही हुआ था। उस दौरान मूसेवाला के साथ सिक्योरिटी भी नहीं थी जिसका हमलावरों ने फायदा उठाया था।

Leave a comment