Search KhabarFast

Press ESC to close

'विश्व गुरु होने का दावा करते हैं लेकिन...' नीट पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

'विश्व गुरु होने का दावा करते हैं लेकिन...' नीट पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

Rahul Lashesh Out On Government:लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक सहित रद्द हुई अन्य परीक्षा को लेकर सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने निशाना ऐसे वक्त में साधा है जब तकनीकी गड़बड़ियों के कारण देश भर में कई केंद्रों पर CUET-UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई या देरी हुई है।

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार NEET, CBSE, SSC और CUET परीक्षा को निष्पक्ष और कुशलता से आयोजित कराने में विफल रही है।

राहुल का सरकार पर निशाना

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने कहा कि NEET, CBSE और CUET, चार परीक्षाएं, एक करोड़ बच्चे, एक भी ईमानदारी से आयोजित नहीं हुई। उन्होंने आगे कहा कि विश्व गुरु होने का दावा करते हैं लेकिन, पूरी शिक्षा-व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस पीढ़ी का भविष्य आप तबाह कर रहे हैं, वहीं पीढी आपसे इसका हिसाब लेगी।    

Also read: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन...राज्यपाल ने मंजूर किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, इस दिन होगी DK शिवकुमार की ताजपोशी

एनटीए ने मानी अपनी गलती

राहुल की यह टिप्पणी तब आई जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने माना कि उसके टेक्नोलॉजी पार्टनर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की तरफ से आई एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण शनिवार को कई परीक्षा केंद्रों पर CUET-UG 2026 की शुरुआत में देरी हुई। NTA के मुताबिक, इस समस्या को बाद में सुलझा लिया गया और उम्मीदवारों को पूरा अतिरिक्त समय दिया गया ताकि किसी भी छात्र को कोई दिक्कत न हो। हालांकि, कई शहरों से मिली खबरों के अनुसार, हजारों छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले घंटों तक प्रतिक्षा करनी पड़ी।  

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कर्नाटक में बदलाव के बाद कांग्रेस आलाकमान उठाने जा रहा बड़ा कदम, इन राज्यों के संगठन में फेरबदल की तैयारी

Transition In Congress State Unit:कर्नाटक में बदलाव के साथ ही कांग्रेस ने अन्य राज्यों के संगठन में फेरबदल की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मकम फेरबदल की तैयारी कर रही है।

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू में आंधी ने बरपाया कहर, धूल से भर गया आसमान

Rajasthan News: राजस्थान में अचानक शनिवार को मौसम ने करवट ली। लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन, साथ में मुसीबत भी आई। राजस्थान के चुरू में धूल भरी आंधी उठने के पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। साथ ही आस-पास के इलाकों में भी धूल का गुबार छा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast