Monkeypox: भारत के इस राज्य में मंकीपॉक्स ने दी दस्तक!

Monkeypox: भारत के इस राज्य में मंकीपॉक्स ने दी दस्तक!

नई दिल्ली: कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स का नया वायरस की दस्तक डराने लगी है। बता दें कि भारत में भी इसने एंट्री कर ली है। वहीं केंद्र सरकार से लेकर राज्यों की सरकार ने अलर्ट जारी कर रखा है। WHOकी ओर से भी कई बार अलर्ट जारी हो चुका है। इस दौरान यूपी के गाजियाबाद में संदिग्ध मंकीपॉक्स के मामले सामने आया है। जिससे जिले में हड़कंप मच गया है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि जो मामला सामने आया है वह मंकीपॉक्स का ही। इस संबंध में गाजियाबाद के सीएमओ ने जानकारी दी है

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सीएमओ द्वारा कहा गया है कि “5 साल की बच्ची के शरीर पर इस नए वायरस के लक्षण देखने को मिले है हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये लक्षण मंकीपॉक्स के ही है। सीएमओ ने बताया कि खुजली और रैशेज की शिकायत होने के बाद एहतियात के तौर पर मंकीपॉक्स की जांच के लिए बच्ची के सैंपल लिए गए। उसे कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं है और न ही उसने और न ही उसके किसी करीबी ने पिछले 1 महीने में विदेश यात्रा की है।

एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल डॉक्टर्स के महासचिव डॉ. अभिषेक शुक्ला के मुताबिक, मंकीपॉक्स के अधिकांश रोगियों ने बुखार और चकत्ते और सूजन लिम्फ नोड्स की सूचना दी है और यह संदेह है कि मानव-से-मानव संचरण बड़ी श्वसन बूंदों के माध्यम से होता है।

क्या है मंकीपॉक्स

मंकीपॉक्स एक स्व-सीमित बीमारी है और इसके लक्षण चार सप्ताह तक रह सकते हैं। यूके, यूएस, यूरोप, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से मामले सामने आए हैं। इस बीमारी की इनक्यूबेशन पीरियड 7 से 14 दिन है, लेकिन यह 21 दिनों तक बढ़ सकता है।

Leave a comment