HEALTH TIPS: मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट पर हरियाणा सरकार, जारी की एडवाइजरी

HEALTH TIPS: मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट पर हरियाणा सरकार, जारी की एडवाइजरी

चंडीगढ़: कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई थी कि मंकीपॉक्स नाम के ने वायरस ने दस्तक दे दी है। बता दें कि अब तक 15 देशों में यह वायरस फैल चुका है। वहीं फैलने के साथ बीमारी का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते 15 दिन में करीब 15 देशों में मंकीपॉक्स बीमारी के 219 मामले सामने आ चुके हैं और बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत में भी केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है। फिलहाल अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, अफ्रीका में मंकीपॉक्स तेजी से फैल रहा है। यूरोपियन यूनियन डिजीज एजेंसी के ताजा अपडेट के मुताबिक दुनियाभर में इस समय मंकीपॉक्स के 219 मामले हैं। भारत में मंकीपॉक्स को अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है।

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि अस्पतालों को इस रोग के लक्षण वाले उन मरीजों पर नजर रखने का निर्देश दें जो हाल में मंकीपॉक्स से संक्रमित देशों की यात्रा कर चुके हैं। ऐस मरीज मिलने पर उन्हें तत्काल आइसोलेट करें। वहीं  बताया जा रहा है कि मंकीपॉक्स के मामले में ज्यादा खतरा बच्चों को ही रहता है, लेकिन इस मामले में लक्षण बहुत हल्के होते हैं और अधिकांश मरीज जल्द ठीक भी हो रहे हैं।

मंकीपॉक्स के लक्षण प्रकट होने में 5 से 21 दिन का समय लगता है। मरीज को बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, कंपकंपी और थकान होती है। एक से पांच दिन बाद आम तौर पर चेहरे पर दाने दिखाई देते हैं। दाने कभी-कभी चिकन पॉक्स के समान दिखाई देते हैं। ज्यादातर मरीज कुछ ही हफ्तों में ठीक हो जाते हैं।इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी राज्य सरकारों को सतर्क रहने की सलाह दी है वहीं राज्य सरकारों द्वारा इस वायरस के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करनी की बात कही है।

Leave a comment