Search KhabarFast

Press ESC to close

Mojtaba Khamenei:लंदन से लेकर दुबई तक अकूत संपत्ति... ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के पास अरबों की दौलत

Mojtaba Khamenei:लंदन से लेकर दुबई तक अकूत संपत्ति... ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के पास अरबों की दौलत

Mojtaba Khamenei Property: ईरान के नए सुप्रीम लीडर के नाम का ऐलान हो गया है। मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। इसके साथ ही उनके निजी जीवन और राजनीतिक जीवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। एक रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि मोजतबा खामेनेई के पास अरबों की संपत्ति है और उनका साम्राज्य लंदन से लेकर दुबई तक फैला हुआ है। 

बताया जाता है कि मोजतबा खामेनेई देश की अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के करीबी है। इससे पहले मोजतबा को सार्वजनिक रूप से कम देखा गया है या उनके बारे में कम सुना गया है लेकिन, उन्हें अपने इस पद के लिए उम्मीदवार माना जा रहा था। ऐसा कहा जाता है कि मोजतबा खामेनेई के विचार अपने पिता से अधिक कट्टरपंथी हैं। 

कितने अमीर है मोजतबा खामेनेई

बता दें कि मोजतबा खामेनेई के लंदन से लेकर दुबई तक में संपत्ती है। वह कई सेल कंपनियों के मालिक भी हैं। एक खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई इनवेस्टमेंट की दुनिया में बड़ा नाम रखते हैं। सूत्रों का कहना है कि मोजतबा आम तौर पर अपनी संपत्ती सीधे अपने नाम पर नहीं रखते लेकिन कई सौदों में उनका सीधा दखल होता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में उनकी संपत्ति की कीमत 10 करोड़ पाउंड यानी 138 मिलियन डॉलर है। लंदन में कई महंगे प्रॉपर्टी भी शामिल है। वहीं, यूरोप में फ्रैंकफर्ट से लेकर स्पेन के मयॉर्का तक कई अपस्केल होटल भी उनके नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

क्यों हो रही संपत्ति की चर्चा

मोजतबा खामेनेई की संपत्ति की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि ईरान में ऐसा माना जाता है कि खामेनेई घराना सादा और धार्मिक जीवन जीते हैं। उनके परिवार को ऐसे रूप में लोग देखते है कि 1979 की क्रांति अहम रोल निभाया। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है कि विदेशी संपत्तियों का इस्तेमाल विलासिता भरी जिंदगी के लिए किया गया है या नहीं लेकिन, खामेनेई की छिपी हुई दौलत इस छवि से मेल नहीं खाती जो शासन जनता के सामने पेश करता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीजफायर के बावजूद आफत में 20 हजार नाविकों की जान! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगा रहे मदद की गुहार

Strait Of Hormouz: मिडिल ईस्ट में करीब 40 दिनों तक चले युद्ध का अंत हो गया है। अमेरिका और ईरान सीजफायर के लिए हामी भर दी है। सीजफायर की शर्तों में होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही बहाल करना भी शामिल है। भले ही युद्धविराम हो गया हो, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 20 हजार से ज्यादा नाविक फंस हुए हैं।

पाकिस्तान का वो होटल कितना खास जहां होगी ईरान-अमेरिका की वार्ता, एस जयशंकर से क्या कनेक्शन

Islamabad Hotel Serena:अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद बातचीत का दौर शुरू होने वाला है। शांति वार्ता के लिए अमेरिका-ईरान के प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान में एक जुट होने वाले हैं। बातचीत की टेबल सज चुकी है और बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast