Search KhabarFast

Press ESC to close

‘मैं किसकी राह में रोड़ा बन गया हूं, जो...’ रिटायरमेंट के सवाल मोहम्मद शमी का तगड़ा जवाब

‘मैं किसकी राह में रोड़ा बन गया हूं, जो...’ रिटायरमेंट के सवाल मोहम्मद शमी का तगड़ा जवाब

नई दिल्ली:  टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले 2 सालों से इंजरी की वजह से क्रिकेट से दूर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक सीरीज और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेला है। उसके बाद शमी क्रिकेट से लगभग काफी समय दूर रहे। फिटनेस के कारण उन्हें इंग्लैंड सीरीज से भी दूरी बनानी पड़ी। वहीं, अब शमी ने अपनी फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।  

न्यूज 24 से बातचीत करते हुए मोहम्मद शमी ने कहा कि टचवुड, अल्लाह का करम है, सब कुछ ठीक है। बेहतर रहा है। लास्ट के 2 महीने में वजन कम किया और स्किल पर भी काम किया है। अब देखना है कि मैच में रिजल्ट कैसा मिलता है। मेरा फोकस हमेशा रिदम हासिल करने पर रहता है। अभ्यास भी उसी हिसाब से की है, जिससे रिदम वापस आ सके।

अपने संन्यास पर बोले मोहम्मद शमी

संन्यास को लेकर मोहम्मद शमी ने कहा कि अगर किसी को मुझसे दिक्कत है, तो मुझसे आकर बोले। क्या मेरे संन्यास लेने से किसी का जीवन बेहतर हो जाएगा। मुझे बता दीजिए कि मैं किसकी राह में रोड़ा बन गया हूं, जो आप चाहते हैं कि मैं रिटायरमेंट ले लूं. जिस दिन मेरे अंदर बोरियत आ जाएगी, मैं चला जाऊंगा. आप मुझे नहीं चुनेंगे, लेकिन मेरी मेहनत जारी रहेगी।

आपको बता दें कि लंब समय के बादा अब मोहम्मद शमी दिलीप ट्रॉफी 2025 से मैदान पर कमबैक करने वाले हैं। शमी की नजर फिलहाल इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने पर है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: हेनरिक क्लासेन ने किया वो कारनामा जो बड़े-बड़े धुरंधर नहीं कर पाए, बेंगलुरु के खिलाफ रचा इतिहास

IPL 2026: आईपीएल के प्लेऑफ में तीन टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब चौथी टीम कौन होगी ये एक-दो दिन में तय हो जाएगा। वहीं, 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयस चैलेजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाते हुए इतिहास रच दिया।

श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब की जीत, दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर

IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ ऐसा धमाकेदार शतक लगाया, जिसने IPL के प्लेऑफ का पूरा समीकरण बदल दिया।

IPL 2026: मैदान पर चमके अर्जुन तेंदुलकर, बेटे की गेंदबाजी देख गदगद हुए सचिन; बोले - तुम पर गर्व है...

अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बेटे का दमदार प्रदर्शन देखकर पिता सचिन तेंदुलकर का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सचिन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन की तारीफ की, वहीं बहन सारा तेंदुलकर ने भी खास अंदाज में बधाई दी। तेंदुलकर परिवार का यह भावुक पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast